खेल के माध्यम से सिक्ख युवाओं  को नशे से दूर करने का प्रयास

खेल के माध्यम से सिक्ख युवाओं  को नशे से दूर करने का  प्रयास

रायपुर में ऑल इंडिया सिकलिगर सिख प्रीमियर लीग (SPL) का भव्य आयोजन*

खेल के माध्यम से सिक्ख युवाओं  को नशे से दूर कर एकता और प्रतिभा को दिया जा रहा मंच

रायपुर में ऑल इंडिया सिकलिगर सिख प्रीमियर लीग SPL का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता शहीदों के सरताज श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित है।

गुरुद्वारा कलगीधर साहिब युवा सेवादार आमानाका रायपुर के तत्वावधान में आयोजित यह टूर्नामेंट 13 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक एमबीपीएल ग्राउंड, सरोना रोड, रायपुर में खेला जा रहा है।

देशभर से आई विभिन्न टीमों की सहभागिता के चलते यह लीग राष्ट्रीय स्तर का स्वरूप ले चुकी है। लीग मैचों के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और 18 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

युवा खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर आकर्षक बैनर, और बेहतर व्यवस्थाएं इस प्रतियोगिता की भव्यता को दर्शाती हैं।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, सिख समाज के गणमान्य प्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बना रहे हैं।

गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के प्रधान सरदार तिलक सिंह, सरदार रंधावा सिंह बावरी, हरपाल सिंह भामरा, रिंपी सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्य और समाज की महिलाएं भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, छत्तीसगढ़ सिख संगठन के संस्थापक हरपाल सिंह भामरा, शंकराचार्य कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर मनोज शर्मा, आनंद बैटरी वाले गुरदीप सिंह आनंद और गुरबख्श सिंह साहनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज को जोड़ने और युवाओं को नशे से दूर रख सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है।

आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि सिकलिगर सिख समाज के युवाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाना, आपसी भाईचारा मजबूत करना और गुरु तेग बहादुर साहिब जी के बलिदान व आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।

आने वाले दिनों में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले और भी रोमांचक होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। 18 जनवरी 2026 को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा