नया रायपुर आबकारी भवन में आबकारी आयुक्त आर शंगीता ने आज प्रदेश के सभी बार और होटल संचालक की बैठक ली।
नया रायपुर आबकारी भवन में आबकारी आयुक्त आर शंगीता ने आज प्रदेश के सभी बार और होटल संचालक की बैठक ली। लंबे समय से बार संचालन के समय को लेकर शिकायत मिल रही थी जिसके चलते प्रदेश भर से होटल संचालको को नोटिस जारी कर बुलाया गया, बैठक के बाद आबकारी आयुक्त आर शंगीता ने बताया की होटल संचालको से लाइसेंस की नियम और शर्तों पर चर्चा की है क्यो की कुछ दिनों से कुछ बार द्वारा समय से अधिक चलना और नियमो का उल्लंघन किया जा रहा था। जिसको देखते हुए हमेंने पिछले 10 दिनों से पुलिस के साथ सैयुक्त कार्यवाही कर रहें है। उन्होंने बताया की अगर कोई इन शर्तों को नही मानता है तो पहली बार मे 3 दिन के लिए लाइसेंस निरस्त किया जाता है, दूसरी बार 5 दिन और तीसरी बार 7 दिन के लिए और फिर से करता है तो लाइसेंस परमानेंट निरस्त करने का प्रावधान है, साथ ही जिन अधिकारियों के क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन किया जाता है उसे आबकारी विभाग से नोटिस भेजा जाता है और उसके बाद उन पर कार्रवाई की जायेगी लाइसेंस की कार्यवाही पूरे प्रदेश में चल रही है इसका १अधिकार कलेक्टर को होता है लेकिन पिछले 15 दिनों में हमने 10 बारो का निरीक्षण किया है जिसमे से 7 में बैन की कार्यवाही की गई है।
cg24
