रणवीर सिंह को मिली धमकी और रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग ने बॉलीवुड में डर का माहौल बना दिया है.

रणवीर सिंह को मिली धमकी और रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग ने बॉलीवुड में डर का माहौल बना दिया है.

रणवीर सिंह को मिली धमकी और रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग ने बॉलीवुड में डर का माहौल बना दिया है. ये डर का माहौल इसलिए भी है क्योंकि एक बार फिर से 90s में अंडरवर्ल्ड के साए में जी रहे बॉलीवुड की यादें ताजा होने लगी हैं. क्या वो डर फिर से इंडस्ट्री को निगलने आ रहा है?

ये खबर शॉकिंग तो जरूर थी मगर इसमें सरप्राइज फैक्टर नहीं था. खासकर ये जानकारी कि धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया है. ये... गैंग पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड पर मंडराते खतरे का चेहरा बन रही है. और खतरे के साए में जी रही इंडस्ट्री फिर से 90s के उसी डार्क दौर में जाती दिख रही है, जिसके दाग अभी भी पूरी तरह नहीं धुले हैं. 

पिछले हफ्ते इसी लॉरेंस गैंग ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी गोलियां चलाईं और अब रणवीर सिंह को धमकी दी है.

रिपोर्ट्स बताती हैं कि रणवीर से ... करोड़ों रुपये की डिमांड भी की गई है और उन्हें धमकी देने की वजह वसूली करना ही लगती है. इस पूरे मामले में सबसे हैरानी वाली बात ये है कि लॉरेंस खुद . गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में, एक सेलेब्रिटीज और इंडस्ट्री पर गैंगस्टर्स का खतरा खुलेआम मंडराता था. और उस दौर के लगभग हर बड़े स्टार का सामना किसी न किसी तरह गैंगस्टर्स से हुआ ही था.