सर्दियों में अदरक और नींबू के रस का ये कॉम्बिनेशन किसी चमत्कारिक औषधि से कम नहीं है.
1. पाचन संबंधी बीमारियां
अदरक और नींबू, दोनों ही पाचन तंत्र के लिए अमृत माने जाते हैं. गैस, अपच, भारीपन, मितली और पेट में मरोड़ जैसे लक्षण इस मिश्रण से तेजी से सुधरते हैं. यह पाचन अग्नि को बढ़ाता है और खाना ठीक से पचता है.
2. मोटापा और धीमा मेटाबॉलिज्म
यह कॉम्बिनेशन शरीर की चर्बी को पिघलाने में मदद करता है. अदरक मेटाबॉलिज्म तेज करता है और नींबू शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है. नियमित सेवन से वजन कंट्रोल रहता है और पेट की सूजन कम होती है.
3. सर्दी-खांसी और गले की खराश
अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और नींबू इम्यूनिटी बढ़ाता है. गले की आवाज बैठना, खराश, खांसी, कफ और शुरुआती जुकाम में यह मिश्रण तुरंत राहत देता है.
सेवन करने का सही तरीका और समय
- एक चम्मच ताजा अदरक का रस और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सुबह खाली पेट लें.
- अगर स्वाद तीखा लगे, तो एक कप गुनगुने पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं.
- खांसी या कफ हो तो इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर लें, तुरंत आराम मिलेगा.
- बेहतर परिणाम के लिए इसे रोज 10–15 दिनों तक लगातार पिएं.
अदरक और नींबू का यह छोटा-सा मिश्रण कई बीमारियों से बचाता है और शरीर को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाता है. इसे सही मात्रा और सही समय पर लेना बेहद जरूरी है ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके
cg24
