रायपुर में महान गुरमत समागम का आयोजन आगामी 5 6 7 अक्टूबर को
रायपुर में महान गुरमत समागम का आयोजन
*छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज लगाएगा साइबर जागरूकता कैंप*
बाबा बुड्ढा जी साहब जी के जन्मदिन के अवसर पर 5 , 6 और 7 अक्टूबर को गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी साहब तेलीबांधा रायपुर में महान गुरमत समागम का आयोजन होने जा रहा है |
इस तीन दिवसीय महान गुरमत समागम श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतनाम सिंह कुहारका, भाई कारज सिंह द्वारा कीर्तन किया जाएगा टाढी जत्था भाई मेजर सिंह खालसा सुलतानपुर लोधी वाले, कथा वाचक ज्ञानी जसबीर सिंह चाकर, फतेहगढ़ साहिब वाले तथा गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी साहब के हजूरी रागी भाई बाज सिंह तीन दिन तक संगत को निहाल करेंगे, उन्हें गुरमत ज्ञान के साथ-साथ गुरु घर के साथ जुड़कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने के लिए मार्ग प्रशस्त करेंगे |
5 अक्टूबर 2025 को सुबह 9:00 से शाम 5:00 तक बच्चों का कार्यक्रम होगा जिसमें गुड़गांव बानी को याद करना गुरबाणी पर सवाल और मुकाबला क्विज प्रतियोगिता सिख बच्चों को दस्तार अर्थात पगड़ी सजाने की प्रतियोगिता विशेष धुमाल मुकाबला होंगे और इसी दिन पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा |
गुरबाणी से संबंधित क्विज प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रत्याशियों को पहला इनाम 18300 दूसरा इनाम 13500 तीसरा इनाम 10500 रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा
गुरुवाणी एवं गुरमत सवाल के लिए एबीसी तीन कैटिगिरी निर्धारित की गई है जिसमें हर वर्ग से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आनेवाले प्रतिभागियों को इनाम दिए जाएंगे |
प्रतिभागियों द्वारा दिए गए सवालों का जवाब के लिए पंजाब से जजों की टीम विशेष रूप से आती है जो निर्णय लेती है कि फर्स्ट सेकंड थर्ड प्राइस के हकदार कौन-कौन हैं |
प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन भी किया गया है प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को एक स्पेशल गिफ्ट एवं प्रमाण पत्र निश्चित रूप से प्रदान किए जाएंगे |
इसके अलावा विशेष वेशभूषा विशेष बातचीत या 2 साल 3 साल के बच्चों द्वारा अगर सिख धर्म से संबंधित ज्ञान की बातें करने पर उनके लिए विशेष पुरस्कार भी रखे गए हैं |
बाबा बुड्ढा जी साहब के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस तीन दिवसी गुरमत समागम के दौरान सुबह चाय नाश्ते की व्यवस्था दोपहर एवं रात को गुरु का लंगर अटूट वितरित किया जाएगा |
*छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज लगाएगा साइबर जागरूकता कैंप*
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने बताया कि इस तीन दिवसी गुरमत समागम के दौरान समाज के सभी वर्गों को पांपलेट वितरित कर साइबर फ्रॉड से बचने और सावधान रहने की जानकारी दी जाएगी ताकि ऑनलाइन ठगी से लोग सतर्क रहें |
गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी साहब के प्रधान हरकिशन सिंह राजपूत ने उक्त जानकारी दी |
cg24
