*श्रीगुरु तेगबहादुर साहिब जी के 350 वें शहीदी वर्ष पर छत्तीसगढ में शहीदी यात्रा 3 अक्टूबर से हो रही शुरू

*श्रीगुरु तेगबहादुर साहिब जी के 350 वें शहीदी वर्ष पर छत्तीसगढ में शहीदी यात्रा 3 अक्टूबर से हो रही शुरू

*श्रीगुरु तेगबहादुर साहिब जी के 350 वें शहीदी वर्ष पर छत्तीसगढ में शहीदी यात्रा 3 अक्टूबर से हो रही शुरू

सिक्खों के नौवें गुरु तेगबहादुर साहेब जी के 350 वें शहीदी वर्ष में रायपुर से 3 अक्टुबर सुबह 8 बजे गुरुद्वारा स्टेशन रोङ रायपुर से शहीदी यात्रा पंज प्यारों कि अगुवाई व गुरुग्रंथ साहेब जी की सरपरसस्ति में 10 दिवसीय यात्रा आरंभ होकर 12 अक्टुबर तक छत्तीसगढ के 70 से अधीक प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर संगत को दर्शन करायेगी |

 सिक्ख समाज छत्तीसगढ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबङा एवं सयोजक सुरेन्द्र सिंह छाबङा नें बताया कि यह यात्रा 3 अक्टुबर से गुरुद्वारा स्टेशन रोङ रायपुर से टाटीबंध, कुम्हारी, चरोदा, नेहरू नगर भिलाई, दुर्ग, राजगांदगांव, होते हुए ङोंगरगढ में रात्री विश्राम करेगी |

4 अक्टुबर को खैरागढ, देवकर, बेमेतरा, नवांगढ, मुंगेली, कुंङा के बाद कवर्धा में रात्रि विश्राम होगा | 5अक्टुबर पांङापरई, पंङरीया, लोरमीं, तखतपुर, पथरिया, सरगांव, बिल्हा बिलासपुर के बाद 6 अक्टुबर पामगढ, चांपा, कोरबा, कटघोरा पहुंचेगी जहां से 7 अक्टुबर को  मनेंन्द्ररगढ, चिरमीरी, बैकुंठपुर, विश्रामपुर, अंबिकापुर , 8अक्टुबर को पत्थलगांव, लैलुंगा, रायगढ 9 अक्टुबर को सारंगढ, सराईपाली, बसना, पिथैरा, झलप, खारियर रोड 10अक्टूबर को बागबहरा,  महासमुंद, राजिम, धमतरी 11 अक्टुबर को अभनपुर, नईराजधानी होते हुए आरंग, खरोरा, बलौदाबाजार, भाटापारा 12 अक्टुबर सिमगा, रांवाभाटा गुरुव्दवारा के बाद श्री गुरु गोबिंद सिंग चौंक रायपुर से नगर कीर्तन के साथ गुरुव्दवारा स्टेशन रोङ रायपुर में यात्रा का समापन होगा |

 *शहिदी यात्रा में गुरुओं की यादगार निंशानिंयां जो पंजाब से रायपुर पहुंच चुकी हैं,  हस्तलीखित पत्र, अस्त्रशस्त्र के भी दर्शन संगत को कराये जायेगें एवं उनके शहीदी बलीदान, साहस, तथा धर्म की रक्षा को लिए श्री गुरुतेगबहादुर जी को हिन्द कि चादर गुरुतेगबहादर कि उपाधी दी गई यह जानकारी यात्रा के माध्यम से जनता तक पहुंचायी जायेगी, साथ ही सिक्ख समाज छत्तीसगढ द्वारा 14 नवंबर को छतिसगढ के सभी गुरुव्दवारों में श्री अखंङ पाठ करवाये जा रहे हैं जिसकी समाप्ती 16 नवंबर को कर कीर्तन अरदास व गुरु का लंगर किया जायेगा व सांथ ही नवंबर माह में विभीन्न प्रोग्राम आयोजित किये जायेगें |

 उपरोक्त जानकारी गुरुद्वारा स्टेशन रोड के प्रवक्ता तेजिंदर सिंह होरा ने दी|