नगर पंचायत नरहरपुर के वार्ड क्रमांक 02 में स्थित शौचालय के दरवाजे की तत्काल मरम्मत
नगर पंचायत नरहरपुर के वार्ड क्रमांक 02 स्थित बाजार क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय के टायलेट रूम का दरवाजा महीनों से गायब होने की खबर को मुख्य नगरपालिका अधिकारी नरहरपुर ने भ्रामक बताते हुए कहा कि वार्ड क्रमांक 02 में स्थित सार्वजनिक शौचालय में दरवाजा लगाया गया था। उक्त दरवाजे को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़-फोड़ करने के कारण दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे नगर पंचायत नरहरपुर द्वारा तत्काल सुधार कर दिया गया है।
cg24 
