रायपुर में चौबीस प्रहर नाम यज्ञ एवं अन्न यज्ञ का भव्य आयोजन प्रारंभ
रायपुर में चौबीस प्रहर नाम यज्ञ एवं अन्न यज्ञ का भव्य आयोजन प्रारंभ
रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू शांति नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में चौबीस प्रहर नाम यज्ञ एवं अन्न यज्ञ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंतर्गत 72 घंटे (3 दिन–3 रात) निरंतर अखंड नाम यज्ञ, 24 प्रहर नाम यज्ञ, अन्न यज्ञ, गीत यज्ञ, गो यज्ञ तथा महाभंडारे का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 29 जनवरी 2026 को कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके पश्चात 30, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को अखंड नाम यज्ञ एवं विविध यज्ञों का आयोजन किया जा रहा है। 2 फरवरी 2026 को सुबह नगर कीर्तन के साथ अखंड नाम यज्ञ का समापन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा सहित आयोजन समिति के अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और सेवा भाव को मजबूत करने वाला बताया।
आयोजन समिति ने बताया कि महाभंडारा लगातार 72 घंटे तक चलेगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है। समिति द्वारा सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।
cg24
