जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से किया जा रहा है, जिसमें विकासखण्ड स्तर पर चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय दल शामिल होंगे। राज्य शासन के निर्देशानुसार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनजागरूकता हेतु कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के नेतृत्व यह आयोजन किया जा रहा है।