सूक्ष्म खाद्य उद्योग को बढ़ावा देने कार्यशाला का हुआ आयोजन

सूक्ष्म खाद्य उद्योग को बढ़ावा देने कार्यशाला का हुआ आयोजन
सूक्ष्म खाद्य उद्योग को बढ़ावा देने कार्यशाला का हुआ आयोजन
 
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत आज जनपद पंचायत बड़ेराजपुर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में योजनान्तर्गत जिले में खाद्य पदार्थों के निर्माण के लिए उद्योग स्थापना हेतु कार्यशाला में उपस्थित ब्लॉक के स्व सहायता समूह एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक को मार्गदर्शन किया गया। कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोण्डागांव से श्रीमती कुसुमलता नेताम, प्रबंधक, श्रीमती नम्रता एल्मा, सहायक प्रबंधक, के नेतृत्व में कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला में श्री एस.एल. देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बड़ेराजपुर, टिकेन्द्र हिरवानी, (डीपीएम) बड़ेराजपुर, श्रीमती याशिका शरार्डे, मांझिनगढ़ कम्पनी,  संदीप सरकार, शाखा प्रबंधक छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक विश्रामपुरी, श्रीमती रामेश्वरी मरकाम (डीआरपी) केशकाल की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न किया गया ।