कलेक्टर ने किया छात्रावासों का निरीक्षण, दी व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश

कलेक्टर ने किया छात्रावासों का निरीक्षण, दी व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश

 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशिष्ट प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास, पोस्ट-मैट्रिक ओबीसी बालक छात्रावास एवं पोस्ट-मैट्रिक कन्या छात्रावास का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कंप्यूटर कक्ष, स्टडी रूम एवं डाइनिंग रूम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनके कंप्यूटर ज्ञान की जानकारी ली और करियर संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए फिजिक्स वाला के माध्यम से ऑनलाइन तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही अधीक्षकों की मांग पर छात्रावासों में सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य कार्यालय को भेजने के लिए सहायक आयुक्त को कहा। पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास में किचन की प्रकाश व्यवस्था सुधारने और कंप्यूटर लैब को सुरक्षित बनाने के निर्देश भी अधीक्षक को दिए गए। कलेक्टर ने सभी छात्रावासों को चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड करने के निर्देश सहायक आयुक्त श्री कृपेंद्र तिवारी को दिए।