लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने रायगढ़ में सेनानी परिवारों से भेंट की, संगठनात्मक बैठक आयोजित

लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने रायगढ़ में सेनानी परिवारों से भेंट की, संगठनात्मक बैठक आयोजित

लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने रायगढ़ में सेनानी परिवारों से भेंट की, संगठनात्मक बैठक आयोजित

रायगढ़, 28 मार्च 2026: लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रहरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद उपासने ने आज अपने दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास के दौरान सेनानी परिवारों से भेंट की। कल्याण आश्रम में आयोजित बैठक में संघ व प्रहरी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ संगठनात्मक चर्चा हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि लोकतंत्र प्रहरी के माध्यम से जिले के 81 सेनानी परिवारों से व्यापक संपर्क किया जाएगा। इन परिवारों से प्रहरी की सदस्यता दिलाई जाएगी तथा जिला स्तर पर प्रकाशित होने वाले 'आपातकाल योद्धा संदर्भ ग्रंथ' के लिए सेनानी का फोटो, जीवन परिचय, परिवार सदस्यों के नाम, मोबाइल नंबर एकत्र किए जाएंगे। साथ ही, आपातकाल के दौरान भूमिगत आंदोलन में भाग लेने वाले उन सेनानियों का विवरण भी शामिल किया जाएगा, जो गिरफ्तार हुए, कुछ समय जेल में रहे, लेकिन MISA या DIR न लगने के कारण मुख्य सूची में शामिल नहीं हो सके और सम्मान से वंचित रहे।

यह भी तय हुआ कि मुख्यमंत्री या वित्त मंत्री के प्रवास पर आने पर सेनानी व प्रहरी प्रतिनिधिमंडल उनसे भेंट करेगा। ज्ञापन के माध्यम से लंबित मांगों पर चर्चा होगी तथा अब तक प्रदान किए गए सम्मानों को औपचारिक रूप से अर्पित किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष प्रमोद सराफ, वरिष्ठ सेनानी सुगनचंद फरमानिया, राजकिशोर सिंह, लखपति प्रधान, सेनानी परिवारों से अभिषेक गुप्ता, सुरेश कुकरेजा, अमित साहू उपस्थित रहे। नारी शक्ति ने राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत सह-प्रमुख श्रीमती प्राची सच्चिदानंद उपासने के समक्ष रायगढ़ में समिति के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

श्री उपासने ने सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में जिलाध्यक्ष प्रमोद सराफ ने उपस्थितजनों व कल्याण आश्रम का धन्यवाद ज्ञापित कर चाय-नाश्ते के बाद बैठक समाप्त की।