छत्तीसगढ़ NSUI में बड़ा फेरबदल, 48 घंटे में 9 नियुक्तियां रद्द; संगठन में मची हलचल

छत्तीसगढ़ NSUI में बड़ा फेरबदल, 48 घंटे में 9 नियुक्तियां रद्द; संगठन में मची हलचल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ NSUI में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। 20 अगस्त को जारी आदेश के जरिए चार विधानसभा अध्यक्षों और पांच जिलाध्यक्षों समेत कुल 9 पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। हालांकि, नियुक्ति के महज 48 घंटे बाद ही संगठन ने सभी फैसलों को रद्द कर दिया। अचानक नियुक्तियां वापस लिए जाने से NSUI के भीतर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।