मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को नोडल अधिकारी नियुक्त

मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को नोडल अधिकारी नियुक्त

+

राज्य क्षेत्र में जनगणना गतिविधियों के समन्वय के लिए मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, गृह एवं जेल विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग

०:०: मंत्रालयः ०:

महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर

E mail - gad5-section@cg.gov.in, Phone No. 0771-2510967

//आदेश//

नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 30 जून, 2025

क्रमांक GENCOR-35/2536/2025-GAD-5 :: जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केन्द्र सरकार ने अधिसूचना संख्या क.आ. 2681 (अ) दिनांक 16.06.2025 के तहत घोषणा की है कि भारत की जनगणना वर्ष 2027 के दौरान की जाएगी। उक्त अधिसूचना भारत सरकार के राजपत्र में दिनांक 16.06.2025 को प्रकाशित की गयी है। (छायाप्रति संलग्न)

अतः राज्य शासन एतद्वारा, राज्य क्षेत्र में जनगणना गतिविधियों के समन्वय के लिए श्री मनोज कुमार पिंगुआ, अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, गृह एवं जेल विभाग (मो.नं.-98181 46936) (Email-pinguamk@ias.nic.in) को नोडल अधिकारी नियुक्त करता है।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार,

Digitally signed by ANSHIKA PANDEY

Date: 30-06-2025

14:36:02

(अंशिका ऋषि पाण्डेय) उप सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग

13:22