श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर नगर कीर्तन 2 नवंबर को

श्री गुरु नानक देव साहेब जी के प्रकाश पर्व की खुशी मे विशाल नगर कीर्तन गुरुद्वारा स्टेशन रोड से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पंच प्यारे साहिबान की अगुवाई में 2 नवंबर को दोपहर 2 बजे आरंभ होकर संजय गांधी चौक, श्री गुरु नानक चौक, एमजी रोड, शारदा चौक, जय स्तंभ चौक, शास्त्री चौक, मरीन ड्राइव, तेलीबांधा, श्री गुरु नानक नगर गुरुद्वारा में जाकर संपन्न होगा 

     नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता पजामा/ पैंट बुशर्ट, नीली दस्तार व महिलाओं के लिए सफेद सूट व नीला दुपट्टा निर्धारित किया गया है