निगम रायपुर द्वारा सड़क मार्गो से आवारा पशुओं की धरपकड़ कर गौठानो में निरंतरता से भेजा जा रहा
निगम रायपुर द्वारा सड़क मार्गो से आवारा पशुओं की धरपकड़ कर गौठानो में निरंतरता से भेजा जा रहा0
नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के सभी जोनो की टीमो द्वारा अभियान चलाकर जोन क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गो में मॉनिटरिंग करके सड़को पर आवारा पशुओ की धरपकड़ कर उन्हें गौठानो में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही प्रतिदिन निरंतर प्रगति पर है।
नगर निगम द्वारा जोन 4 क्षेत्र में वार्ड 57 में होलीक्रॉस बैरनबाजार स्कूल मार्ग में 2,शैलेन्द्र नगर मार्ग में 2 आवारा पशु, वार्ड 34 के राजातालाब मार्ग में 1 आवारा पशु, वार्ड 46 में शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल चौक ( ओसीएम चौक ) मार्ग में एक आवारा पशु की धरपकड़ कर उन्हें गौठान भेजा गया। आवारा मवेशियों की धरपकड़ का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
cg24
