हर गरीब के सिर पर पक्की छत का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना रायपुर में साकार करेंगे - महापौर मीनल चौबे

हर गरीब के सिर पर पक्की छत का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना रायपुर में साकार करेंगे - महापौर मीनल चौबे

0प्रधानमंत्री आवास हितग्राही अनुज्ञा प्रमाणपत्र नगर निगम जोन 5 के वार्ड 43, 67,68 के 113 हितग्राहियों को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षदों सहित किये वितरित, हितग्राही मोर जमीन मोर मकान योजना में अपना कच्चा मकान पक्का बना सकेंगे, ढाई लाख रूपये का अनुदान मिलेगा0

0प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का स्वप्न साकार करके छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाएंगे, चंगोराभाठा में 25 साल में विधायक के रूप में 200 करोड़ रूपये का विकास करवाया है - लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल0

0चंगोराभाठा को रायपुर नगर निगम का सबसे सुन्दर विकसित वार्ड बनाएंगे - दक्षिण विधायक सुनील सोनी0

0हर गरीब के सिर पर पक्की छत का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना रायपुर में साकार करेंगे - महापौर मीनल चौबे0


रायपुर - आज रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत चंगोराभाठा करण नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास हितग्राही अनुज्ञा प्रमाणपत्र का जोन 5 के महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रमांक 43 के 8, भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 के 44 और डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड क्रमांक 68 के 61 हितग्राहियों को मोर जमीन मोर मकान अंतर्गत कुल 113 हितग्राहियों को रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता आकाश दुबे, वार्ड 67 पार्षद श्रीमती ममता सोनू तिवारी, वार्ड 68 पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, मंडल अध्यक्ष श्री सचिन सिंघवी, जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश्वर राव रामटेके, सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रमोद जाधव की उपस्थिति में मंच पर वितरित किये.
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के स्वप्न को साकार करके छत्तीसगढ़ राज्य को विकसित राज्य बनाएंगे. चंगोराभाठा में उन्होंने 25 वर्ष में विधायक के रूप में 200 करोड़ के विकास कार्य करवाए हैं. हम मिलकर चंगोराभाठा की तकदीर और तस्वीर बदलने का कार्य करेंगे. मोर जमीन मोर मकान योजना के अंतर्गत 10 हजार से अधिक आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों के लोगों को  कच्चे मकान के स्थान पकका मकान बनवाकर दिए जायेंगे. प्रत्येक हितग्राही को इसके लिए चार किस्तों में 2 लाख 50 हजार रूपये का अनुदान दिया जा रहा है. 18 माह में मकान को पक्का बनाने पर बोनस राशि भी दी जाती है. सांसद ने सभी नागरिकों से घर का बिजली बिल फ्री करने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाने योजना में आवेदन देकर उसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है.
रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा मोर मकान मोर जमीन प्रधानमंत्री मोदीजी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. सभी गरीबों को कच्चा मकान के स्थान पर वहीं पक्का मकान बनाकर दिया जा रहा है. सभी गरीबों को पक्का मकान बनाकर दिया जायेगा. जब वे महापौर बने, तब यहां चंगोराभाठा में छगन चौबे पार्षद थे. तब यहां गहन पेयजल संकट था, तब हमने नगर निगम से यहां पानी टंकी बनवाई. सवा करोड़ की लागत से बड़ा सामुदायिक भवन बनवाया. ऐसे बड़े सामुदायिक भवन रायपुर के 11 स्थानों पर बनवाये. यहां महापौर श्रीमती मीनल चौबे केनिर्वाचन के बाद अब चंगोराभाठा को रायपुर नगर निगम का सबसे सुन्दर और विकसित वार्ड बनाने का कार्य हम सबको मिलकर पूरा करना है. 
रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी का सपना हर गरीब के सिर पर पक्की छत हो, को राजधानी शहर रायपुर में नगर निगम रायपुर से पूरा करके दिखाएंगे.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि चंगोराभाठा के विकास में रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल काअपने विधायक के रूप में कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण योगदान रहा है. यहां पहले कोई नहीं आता था, अब हर कोई यहां आना चाहता है. श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि पहले यहां श्री छगन चौबे पार्षद बने, फिर मैं पार्षद बनी. फिर श्री यादराम साहू बने, फिर मैं यहां दोबारा पार्षद बनी. अब मैं महापौर बनी, तो श्रीमती दुर्गा यादराम साहू और श्रीमती ममता सोनू तिवारी चंगोराभाठा के दो पार्षद हैं. यहां चंगोराभाठा से मेरा निवास महापौर निवास कार्यालय साइंस कॉलेज के पास चला गया है, किन्तु मैं चंगोराभाठा और यहां के सभी रहवासी लोगों से दिल से जुडी रहती हूं. मोर जमीन मोर मकान में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की मंशा नुसार गरीबों के कच्चे मकान को पक्का मकान वहीं पर बनाकर देने का कार्य चल रहा है. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि आज मोर जमीन मोर मकान योजना में वार्ड 67 और 68 के 100 से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास हितग्राही अनुज्ञा प्रमाणपत्र दिए गए हैँ. महापौर ने चंगोराभाठा के लोगों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उन्हें महापौर चुनाव में प्रचार की व्यस्तता के कारण वार्ड के लोगों से ही नहीं मिल पाने के बावजूद वार्ड 67 और वार्ड 68 में बड़े बहुमत से जितवाया. सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने चंगोराभाठा के दो वार्डो में बड़े बहुमत के साथ लोकसभा, दक्षिण विधानसभा, नगर निगम रायपुर महापौर और दो वार्ड पार्षद चुनाव में जितवाने पर धन्यवाद दिया. जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता आकाश दुबे, पार्षद श्रीमती ममता सोनू तिवारी श्रीमती दुर्गा यादराम साहू ने शिक्षक दिवस पर मंच में रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को अपने कैरियर में गुरू तुल्य मार्गदर्शन देने पर उनका श्रीफल और शाल प्रदत्त कर सार्वजनिक अभिनन्दन किया कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रतिनिधि श्री यादराम साहू और अंत में आभार प्रदर्शन जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल ने किया.