पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा रायपुर नगर निगम कार्यालय में पान, सिगरेट, गुटखा,का कचरा फैलाने पर प्रतिबंध लगाया जाये

पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा रायपुर नगर निगम कार्यालय में पान, सिगरेट, गुटखा,का कचरा फैलाने पर प्रतिबंध लगाया जाये

पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा रायपुर नगर निगम कार्यालय में पान, सिगरेट, गुटखा,का कचरा फैलाने पर प्रतिबंध लगाया जाये 0

0महापौर ने बच्चों को स्वच्छता रखने भागीदार बनने अपील की, ताकि बड़े इसमें बच्चों से सीख सकें0

रायपुर - आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 8 जोन अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ठाकुर और संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के पार्षद  अर्जुन यादव, शासकीय प्राथमिक शाला डिपरापारा की प्राचार्य श्रीमती देवांगन, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता  अतुल चोपड़ा, शिक्षक - शिक्षिकाओं, स्कूल के विद्यार्थियों, जोन 8 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में स्कूल परिसर में लगभग 18 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से फीता काटकर प्रार्थना शेड, अतिरिक्त कक्ष, नवीन शौचालय, उन्नयित शौचालय का लोकार्पण कर शानदार सौगात दी. इस हेतु वार्ड पार्षद  अर्जुन यादव ने पश्चिम विधायक  राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे को हार्दिक धन्यवाद दिया. 
पूर्व केबिनेट मन्त्री रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत ने कहा कि शासकीय स्कूलों की व्यवस्था को सुधारना उनकी प्राथमिकता है. पश्चिम विधायक ने स्कूल परिसर में रिक्त स्थान में स्कूल के विद्यर्थी बच्चों के लिए खेलने की सुविधा के रूप में झूले, फिसलपट्टी, गार्डन विकास करवाने विधायक निधि से 5 लाख रूपये का स्वेच्छानुदान देने की घोषणा की. रायपुर पश्चिम विधायक ने स्कूल के बच्चों से घरों में सफाई में सहयोग करने और घर का कचरा प्रतिदिन स्कूल आते समय गार्बेज बैग में रखकर नियत स्थान मुक्कड़ में डालकर आने की अपील की, ताकि वार्ड में पूर्ण स्वच्छता कायम हो सके. पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने सुझाव दिया कि नगर निगम कार्यालय में पान, सिगरेट, गुटखा की गन्दगी और कचरा फैलाये जाने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. सबसे पहले यह प्रतिबंध जोन स्तर पर नगर निगम जोन 8 जोन कार्यालय परिसर से लागू करने कार्यवाही जोन 8 जोन कमिश्नर को कार्यालय में स्वच्छता कायम करने करनी चाहिए.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्कूल के बच्चों को शहर की स्वच्छता व्यवस्था कायम रखने सफाई में भागीदार बनने की अपील की, ताकि बच्चों की स्वच्छता को देखकर बड़े शहर में उनसे कुछ अच्छा सीख सकें. महापौर ने रायपुर शहर में शासकीय स्कूलों में किये जा रहे व्यवस्था सुधार के लिए रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत के कार्यों की सराहना की.