रायपुर- आज लगातार दूसरे दिन रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार
रायपुर- आज लगातार दूसरे दिन रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार
नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व एवं सभी जोन कमिश्नरों जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग जोनों की टीमो द्वारा जनहित में जनस्वास्थ्य सुरुक्षा बाबत सघन अभियान चलाते हुए विभिन्न जोनो में 41 स्थानो पर व्यक्तियो, संस्थाओ से गदगी पाये जाने पर 28850 रू का जुर्माना वसूला एवं 17 दुकानदारो पर दुकान में समझाईश देने के बाद भी कचरा रखने डस्टबीन ना रखे जाने पर 2600 रू का जुर्माना किया गया। इस तरह कुल 31450 रू. का जुर्माना संबधितो को भविष्य के लिए समझाईश देते हुए वसूला गया। जोन 1 ने 17 व्यक्तियों से 2600 रू. जोन 2 ने 2 व्यक्तियो से 1000 रू, जोन 4 ने 3 व्यक्तियो से 600 रू, जोन 5 ने 21व्यक्तियो से 4000 रू. जोन 6 ने 4 व्यक्तियो से 8050 रू जोन 8 ने 6 व्यक्तियो से 2300 रू जोन 9 ने 4 व्यक्तियो से 2300 रु, जोन 10 ने 1 व्यक्तिसे 10000 रू का जुर्माना गंदगी पाये जाने पर वसूला। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग एवं जोनो की टीमो द्वारा जनहित में जनस्वास्थ्य सुख्क्षा हेतु समझाईश देकर गदगी पाये जाने पर और डस्टबीन नहीं रखे जाने पर जुर्माना की कार्यवाही आगे भी निर्देशानुसार जारी रहेगी।
cg24
