सभापति ने दिए सीवरेज लाईन    चेम्बरों के टूटे हुए ढक्कनों को तत्काल सुधरवाने के निर्देश

सभापति ने दिए सीवरेज लाईन    चेम्बरों के टूटे हुए ढक्कनों को तत्काल सुधरवाने के निर्देश

सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने इंडोर स्टेडियम का किया औचक निरीक्षण, भारी गन्दगी और साफ - सफाई का पूर्ण अभाव देखकर गहन नाराजगी व्यक्त की,  तत्काल सफाई अभियान चलाकर कचरा, गन्दगी हटवाकर स्वच्छता कायम करने दिए सख्त निर्देश0

0जोन 4 अधिकारी सम्बंधित ठेकेदार से इंडोर स्टेडियम में तत्काल स्वच्छता सुनिश्चित करवाएं,अन्यथा की स्थिति में ठेका निरस्त कर ठेकेदार को काली सूची में डालें 0 

सभापति ने दिए सीवरेज लाईन    चेम्बरों के टूटे हुए ढक्कनों को तत्काल सुधरवाने के निर्देश

रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर पालिक निगम के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान इंडोर स्टेडियम परिसर में भारी गन्दगी और साफ - सफाई का पूर्ण अभाव देखकर सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने इस पर गहन नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सम्बंधित जोन 4 के कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह को इंडोर स्टेडियम बुलवाया और कार्यपालन अभियंता सहित निरीक्षण कर उन्हें तत्काल नगर निगम जोन 4 की टीम को इंडोर स्टेडियम में भेजकर सफाई अभियान चलाकर कचरा एकत्र करने और गन्दगी हटाकर इंडोर स्टेडियम में प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छता कायम करने के सम्बन्ध में सख्त निर्देश दिए.
सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कार्यपालन अभियंता  शेखर सिंह को निर्देश दिए कि नगर निगम जोन 4 इंडोर स्टेडियम में सम्बंधित अनुबंधित ठेकेदार से तत्काल अभियान चलवाकर स्वच्छता सुनिश्चित करवाए, अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित ठेकेदार का ठेका तत्काल नियमानुसार कार्यवाही कर निरस्त किया जाकर उन्हें नगर निगम रायपुर की काली सूची में डालें. इंडोर स्टेडियम परिसर में गन्दगी और कचरा कदापि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने निरीक्षण के दौरान इंडोर स्टेडियम परिसर में सीवरेज लाईन के चेम्बरों को खुला और उनके ढक्कन टूटे देखकर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल टीम लगाकर इंडोर स्टेडियम की सीवरेज लाईन के चेम्बरों के टूटे हुए सभी ढक्कनों को तुरंत सुधरवाकर लगवाया जाना जनहित में जनसुरक्षा की दृष्टि से सुनिश्चित करवाने कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया.