पीने का पानी नहीं मिल पाया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने मटका फोड़ विरोध जताया

पीने का पानी नहीं मिल पाया नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने मटका फोड़ विरोध जताया

पीने का पानी नहीं मिल पाया
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने मटका फोड़ विरोध जताया

रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के साथ कचना स्वास्तिक नगर के 200 से ज्यादा  लोगो ने पीने के पानी को ले कर नगर निगम मुख्यालय में अपना विरोध प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के साथ किया नगर निगम द्वारा केवल कॉलोनी निर्माण कर दिया गया ओर गरीब परिवारों को वहां विस्थापित किया गया किंतु पीने के पानी सड़क बिजली जैसे मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी वहां के लोग तरस रहे रायपुर राजधानी को हम महानगरपालिका बनाने की बात करते आ रहे हैं और जो यहां हमारी आम जनता निवासरत है उन्हें पीने का पानी तक नहीं दिला पा रहे हैं 
आज कचना स्वास्तिक नगर की माता बहनों ने अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी मजबूरी में लाया था पूरा परिवार इस प्रदर्शन में शामिल हुआ
 क्यों क्योंकि पानी हमारी मूलभूत सुविधाएं हैं हमारे दिन की शुरुआत हो या रात की नींद हो 24 घंटे में करने की जरूरत आम इंसान को पढ़ती ही है 
 क्या निगम केवल टैक्स लेने तोड़फोड़ करने के लिए ही है पीने के पानी के लिए किसी की जिम्मेदारी तय नहीं विगत एक माह से ज्यादा समय बीत गया किंतु आज तक वहां बोर नहीं हो पाया जिस पर वह के निवास रत परिवार अपनी
आम जनता की मूलभूत सुविधाओं में प्रथम पीने के पानी की लगातार हो रही समस्या में मिले आश्वासन जो कि पूरे नहीं हो पा रहे 
केवल आश्वासन का प्रलोभन दे कर निगम के जिम्मेदार अधिकारी सहित महापौर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास लगातार करते आ रहे है
 विगत 1 माह से पत्राचार के माध्यम से जोन कमिश्नर को अवगत कराने के बाद भी पीने का पानी नहीं मिल पाया आज सभी रहवासियों ने एक साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को रखा जमीनी हकीकत जाने बिना अधिकारी अपनी मनमानी पर लगातार पर्दा डालते आ रहे है 
आज तक समझ नहीं आ रहा है कि महापौर की उदासीनता क्यों बनी हुई है क्या वे कुछ लोगों की ही महापौर है या पूरे रायपुर की महापौर है समझ नहीं आ पा रहा 
आज 1 साल हो गया है हम अभी भी केवल टैंकर पानी टैंकर पानी जनता इसी से सुलझेगी जनता की परेशानी करते आ रहे हैं 
स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है आप को पीने के पानी के स्थाई व्यवस्था को करके देना पड़ेगा किसी भी प्रकार के पीने के पानी की परेशानी रायपुर की जनता को नहीं होना चाहिए
 यह नगर निगम का कर्तव्य है
और इस कर्तव्य से ना महापौर महोदया बच सकते है ना अधिकारी कोई नहीं बच सकते 
जनता को हम पीने का पानी नहीं दे पा रहे है 
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के पास 20 जनवरी को वहां के लोग निगम मुख्यालय में मिलने आये थे 
तब रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने उनके यहां टैंकरों के फेरे लगवाने के लिए कहा था और टैंकर के फेरों की संख्या बढ़ गई थी किंतु स्थाई समाधान नहीं हुआ बोर की मांग पूरी नहीं हुई 3 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने स्वयं उन की कचना स्थित स्वस्तिक नगर का दौरा किया था और निगम अधिकारियों को बोर करने निर्देशित किया था किंतु लगातार मिलते आश्वासन से केवल टैंकर भेज कर खाना पूर्ति ही होती आ रही थी
आज सभी रहवासियों के साथ रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने नगर निगम मुख्यालय में खुद उनके साथ प्रदर्शन किया और कह की जब तक बोर हेतु कोई ठोस निर्णय नहीं  लिया जाएगा तब तक हम यहाँ बैठेंगे प्रदर्शन के तत्काल बात *रायपुर नगर निगम के आयुक्त जी के प्रतिनिधि के रूप में उपायुक्त विनोद पांडे पहुंचे नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने उनको मटका भेंट किया और  बोर की मांग का पत्र भेंट किया निगम उपायुक्त ने और पूरी जनता के साथ *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को भरोसा दिलाया कि 5 मार्च तक बोर का कार्य हो जाएगा तब तक टैंकरों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी पूरी जनता को यह वादा नगर निगम की तरफ से दिलाया गया है कि उनकी यह मांग पूरी होगी पीने की पानी की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी 
5 मार्च तक बोर होने के मिले आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ और कल से वहां टैंकर के फेरे और बढ़ाए जाएंगे अगर 5 मार्च तक बोर नहीं हुआ तो पुनः प्रदर्शन किया जाएगा 
आज नगर निगम मुख्यालय में कचना के स्वास्तिक नगर में हो रही पानी की समस्या के लिए मटका भेंट में प्रमुख रूप से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी
 शेख मुशीर (पार्षद) 
श्रीमती जयश्री सत्यनारायण नायक (पार्षद) श्रीमति रोनिता प्रकाश जगत (पार्षद) श्री सुनील भुवाल (पूर्व एल्डरमैन) रवि शर्मा विशाल राजनी स्वास्तिक नगर की दुर्गा वर्मा 
सोनू साहू 
धोगेन्द्र साहू माधुरी बिलोपी साहू महेंद्र जटवार पुनीत राम साहू सहित पूरे रहवासी मौजूद थे