नाले निर्माण की शासकीय भूमि पर कब्जे-नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी 

नाले निर्माण की शासकीय भूमि पर कब्जे-नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी 

नाले निर्माण की शासकीय भूमि पर कब्जे का 
मामला उजागर अधिकारियों की भूमिका पर संदेह — नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी 

 रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी द्वारा 9 अप्रैल 2026 को स्थानीय पार्षद श्रीमति रेणु जयंत साहू के साथ नाले निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया था और लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि बिना सीमांकन किए उक्त नाले निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है तब *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि जब तक सीमांकन नहीं हो जाता तब तक उक्त नाले निर्माण के कार्य करने पर रोक लगाने की मांग नगर निगम आयुक्त महोदय से की थी 
जिस पर उन्होंने सीमांकन रिपोर्ट आने तक कार्य रुकवाने के निर्देश दिए थे रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी द्वारा लगातार अवैध तरीके से बनाएं जा रहे नाले की सीमांकन रिपोर्ट सार्वजनिक करवाने की मांग की जा रही थी तब 
17 अप्रैल 2026 को सीमांकन की रिपोर्ट आई हुआ वही जिसका संदेह था 
 जिसमें होटल बेबीलॉन के द्वारा रकबा 0.0100 हेक्टेयर  शासकीय भूमि पर कब्जा होना पाया गया साथ ही क्वींस क्लब के द्वारा 0.0060 हेक्टर  शासकीय भूमि पर कब्जा करना पाया गया 
रामस्वरूप निरंजन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रकबा 0.1100 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा करना पाया गया 
उक्त करोड़ों की शासकीय भूमि पर लगातार हो रहे कब्जे की शिकायत रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी द्वारा की जा रही थी
किंतु नगर निगम प्रशासन बिना सीमांकन करवाए उक्त नाले के निर्माण कार्यों को लगातार करवाते जा रहा था
 स्थानीय पार्षद श्रीमति रेणु जयंत साहू जी द्वारा लगातार पत्राचार माध्यम से जोन 9 के कमिश्नर श्री राकेश शर्मा को पत्राचार करके कहा गया था कि जब भी सीमांकन हो तो आप जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझे  सीमांकन करने अधिकारी पटवारी र आई अधिकारी आए तब आप मुझे सूचना दीजिएगा मैं भी उपस्थित रहूंगा
 किंतु ऐसा नहीं किया गया उनकी अनुपस्थिति में सीमांकन करवाया गया जिस में लगता है कि कहीं ना कहीं दोषी इसमें अधिकारियों का एक समूह है 
जो यह नहीं चाहता कि जनप्रतिनिधि सीमांकन के समय  उपस्थित हो किंतु जब सीमांकन हुआ
तब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया रायपुर शहर के इतने व्हीआईपी क्षेत्र में बेबीलोन होटल क्वींस क्लब रामस्वरूप निरंजन धर्मशाला द्वारा शासकीय भूमि पर क्रमशः कब्जा होता रहा और नगर निगम बिना सीमांकन के नाले का काम यथावत चलता रहा
इसमें अधिकारियों की मिली भगत खुलकर सामने आ रही है वे नहीं चाहते कि शासकीय भूमि पर नाला निर्माण हो अथवा वे चाहते हैं कि लोग भूमि पर कब्जा बढ़ाते जाएं जिस का उदाहरण यह भूमि है 
उक्त नाले के पास से ही अविनाश बिल्डर का एक रिहायशी प्रोजेक्ट भी चल रहा है नाले से लग के शासकीय भूमि में कहीं ना कहीं उसे प्रोजेक्ट का कुछ हिस्सा शामिल होना पाया जा सकता है जब तक पूरी तरह जांच नहीं हो जाती 
 तब तक उक्त नल का काम रुका रहे यह स्थानीय पार्षद की मांग हैं 
स्थानीय निवासियों ओर पार्षद द्वारा कहा जा रहा है वह भी गम्भीर जांच का विषय है
क्या निगम प्रशासन ऐसा अनुचित कार्य करवाना चाह रहा है जिससे बड़े-बड़े बिल्डरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं 
लोग शासकीय भूमि पर लगातार कब्जे करते जा रहे हैं 
यह बिना जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से संभव नहीं हो सकता
रायपुर नगर निगम के दोषी और जिम्मेदारी अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए स्थानीय पार्षद श्रीमति रेनू जयंत साहू द्वारा लगातार सूचना देने पर भी कार्य चालू रहा रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष के पास उन्होंने शिकायत की और कहा कि आप मौके पर चलें तब रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने स्थल निरीक्षण किया और पाया कि बिना सीमांकन के नाला निर्माण लगातार जारी है उनके पहुंचने के बाद नाला निर्माण कार्य रुका और सीमांकन हुआ और सीमांकन की रिपोर्ट आप सभी के सामने प्रस्तुत है की कैसे शासकीय कर्मचारी स्वयं कब्जाधारियों की भूमिका निभा रहे हैं
 इतने करोड़ के नाले निर्माण में बिना सीमांकन किए  धड़ाधड़ काम शुरू हो जाना कहीं ना कहीं अपने आप में भ्रष्टाचार को जन्म देता है
पार्षद श्रीमती रेणु जयंत साहू की मांग है इस पर एक अधिकारियों की टीम गठित की जाए और एक बार पुनः सीमांकन पार्षद की उपस्थिति में कराया जाए जिससे कहीं ना कहीं इसमें औरजो शासकीय जमीन है नाले की उस पर कहीं ना कहीं और बड़ा कब्जा होने की आशंका हो रही है जो उक्त जांच में खुल कर सामने आयेगा इसमें और बिल्डरों ने भूमि दबा के रखी है यह गंभीर रूप से जांच का विषय