वार्ड पार्षदगणों की उपस्थिति में किया गया, अनेक वर्ष सेवा देकर सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती प्रमिला यादव को किया गया सम्मानित
नगर निगम रायपुर जोन 4 रायपुर उत्तर और रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान निर्माण हेतु 20 आवेदकों को भवन अनुज्ञा पत्र, आवेदक नागरिको प्राथमिकता और सामान्य राशन कार्ड तत्काल बनाकर दिये गये, नौनी सुरक्षा योजना में नन्ही बालिकाओं का सम्मान, नवजात शिशुओं का अन्न प्रासन्न, गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म अदायगी रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त संबित मिश्रा, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल, मनोज वर्मा, अमर गिदवानी, वार्ड पार्षदगणों की उपस्थिति में किया गया, अनेक वर्ष सेवा देकर सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती प्रमिला यादव को किया गया सम्मानित0


रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा और रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 4 के क्षेत्र में सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नगर निगम जोन 4 अंतर्गत वार्ड कमांक 34, 43, 44,45,46, 57 एवं 64 के क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आदेशानुसार एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन रखा गया। जिसमें नगर पालिक निगम रायपुर सहित रायपुर जिले के विभिन्न 16 शासकीय विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति आमजनो की मांगो और शिकायतो को सुनने एवं उनका समाधान करने हेतु रही।
cg24 
