सुशासन तिहार कोई मीना बाजार नहीं है : अधिकारियों को विधायक सुनील सोनी की फटकार

सुशासन तिहार  कोई मीना बाजार नहीं है : अधिकारियों को विधायक सुनील सोनी की फटकार

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने सुझाव दिया कि सफाई, पानी, स्ट्रीट लाईट, राशन कार्ड जैसी समस्याओं के त्वरित निदान की प्रशासनिक व्यवस्था नगर निगम को सभी 10 जोन कार्यालयों में कायम कर इसमें आमजनों को त्वरित वांछित लाभ देने आवश्यक कड़ाई करनी चाहिए, ताकि नागरिकों को इन कार्यों हेतु भटकना ना पड़े. रायपुर दक्षिण विधायक ने सभी अधिकारियों को सुशासन तिहार शिविर में गंभीरता से दायित्व निर्वहन करने कहा.  सुनील सोनी ने कहा कि अधिकारी इसे मीना बाजार या उत्सव ना समझें, यह आमजनों के लिये उत्सव है कारण कि उहाँ जनसमस्याओं का त्वरित निदान किया जाना है. उन्होंने कहा कि उन्होंने महापौर के कार्यकाल में पानी की समस्या दूर करने शहर में 32 पानी तंकियां बनवाई और डिस्ट्रीब्यूशन पाईप लाईन बिछवाई. उन्होंने कहा कि कार्य करने इच्छाशक्ति  आवश्यक है. राशि की कोई कमी रायपुर शहर का विकास करने में नहीं है.
रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा ने कहा कि उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदीजी के आव्हान पर अपने लिये 2 लाख 1 हजार रूपये के मूल्य पर ई ऑटो रिक्शा क्रय किया है और उससे दौरा कर रहे हैँ और देश हित में पेट्रोल, डीजल की बचत कर रहे हैँ, सभी नागरिकों का यह दायित्व है कि वे देश हित में पेट्रोल, डीजल की बचत करें और ई वाहन लेकर उसका उपयोग करें. उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में सभी नागरिकों की समस्याओं का निदान किया जायेगा, इसके लिये मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, सभी मन्त्रीगण, सांसद, विधायकगण, पार्षदगण गर्मी में पसीना बहा रहे हैँ, सभी नागरिक सुशासन तिहार में आएं, समस्या बताएं और उसका समाधान प्राप्त करें। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार में आमजनों की समस्याएं व मांगे सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जायेगा।
सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, राधन कार्ड जैसी जिन मांगो, शिकायतो का समाधान रायपुर नगर निगम के माध्यम से  हो सकता है उनका समाधान करने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य शासन के निर्देश पर लगाए जा रहे सुशासन तिहार शिविर में आमजनों को आकर आवेदन करना पड़ रहा है, यह स्थिति चिंतनीय है । इसकी व्यवस्था नगर निगम में सभी जोनों में आमजनों के लिये निरन्तर की जानी चाहिए। 
सभापति ने कहा कि जोन  कमिश्नर एवं जोन के अधिकारीगण अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन सुशासन तिवार शिविरो के दौरान  करें।
        रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ , नगर निगम  आंयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष, एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों सहित सुशासन तिहार अंतर्गत लगाये गये जनसमस्या निवारण शिविर में लगाये गये विभिन्न शासकीय विभागो के स्टाल का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर संबंधित विभागीय `अधिकारियों को समाधान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने किया।