सुशासन तिहार शिविर में आमजनों को आकर आवेदन करना पड़ रहा है, यह स्थिति चिंतनीय है ।-सभापति सूर्यकान्त राठौड़
सफाई, पानी, स्ट्रीट लाईट, राशन कार्ड जैसे कार्यों हेतु आमजनों को सुशासन तिहार शिविर में ना आना पड़े,इसलिए यह व्यवस्था नगर निगम को सभी जोनों में आमजनों हेतु करनी चाहिए - सभापति सूर्यकान्त राठौड़
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा और रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 4 के क्षेत्र में सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नगर निगम जोन 4 अंतर्गत वार्ड कमांक 34, 43, 44,45,46, 57 एवं 64 के क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आदेशानुसार एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन रखा गया। जिसमें नगर पालिक निगम रायपुर सहित रायपुर जिले के विभिन्न 16 शासकीय विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति आमजनो की मांगो और शिकायतो को सुनने एवं उनका समाधान करने हेतु रही।
सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग अध्यक्ष मनोज वर्मा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग अध्यक्ष श्रीमती संजना संतोष हियाल, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती अर्जुमन एजाज ढेबर, अजय साहू, कैलाश बेहरा,मण्डल अध्यक्ष संतोष सोनी, बेदी, नगर निगम के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्री राम प्रजापति, रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, , कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता गुलाबचन्द कर्ष, दीपक देवांगन, जोन 4 के अन्य संबंधित अधिकारीगण, विभिन्न शासकीय विभागों के सम्बंधित अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने एमआईसी सदस्यों, जोन 4 जोन अध्यक्ष, पार्षदों ने मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान घटक अंतर्गत शिविर में आये 20 आवेदनों पर तत्काल मकान निर्माण हेतु जारी भवन अनुज्ञा पत्र संबंधित पात्र हितग्राहियों को प्रदत्त किया। आवेदक नागरिको को आवेदन देते ही सुशासन तिहार शिविर में प्राथमिकता और सामान्य श्रेणी का नया राशन कार्ड तत्काल बनाकर दिया गया। नौनी सुरक्षा योजना में मंच पर नन्ही बालिकाओं का सम्मान किया गया, नवजात शिशुओ को महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में अतिथियों ने अन्नप्रासन्न और गर्भवती माताओ की गोद भराई की रस्म अदायगी की गयी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवानिवृत्त आँगनबाड़ी सहायिका श्रीमती प्रमिला यादव का अनेक वर्ष निरन्तर सेवाएं देकर सेवानिवृत्त होने पर श्रीफल एवं शाल प्रदत्त कर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मंच पर सम्मान रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा किया गया
मंच से जानकारी दी गई कि 11 बजे से 1 बजे तक सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में 212 नागरिको ने आवेदन दिये। जिसमें 17 नागरिकों ने शिकायतें दर्ज करवाई । नगर निगम जोन 4 द्वारा शिविर में प्राप्त सभी आवेदनो का समाधान करने नियमानुसार कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांगो शिकायतो के समाधान की कार्यवाही राज्य शासन के निर्देश पर अधिकतम 1 माह के भीतर संबंधित विभाग द्वारा की जाकर समाधान की लिखित सूचना आवेदक को अनिवार्य रूप से दी जायेगी।
सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, राधन कार्ड जैसी जिन मांगो, शिकायतो का समाधान रायपुर नगर निगम के माध्यम से हो सकता है उनका समाधान करने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य शासन के निर्देश पर लगाए जा रहे सुशासन तिहार शिविर में आमजनों को आकर आवेदन करना पड़ रहा है, यह स्थिति चिंतनीय है । इसकी व्यवस्था नगर निगम में सभी जोनों में आमजनों के लिये निरन्तर की जानी चाहिए।
सभापति ने कहा कि जोन कमिश्नर एवं जोन के अधिकारीगण अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन सुशासन तिवार शिविरो के दौरान करें।
cg24 
