रायपुर शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और स्थानीय निवासियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने एक बड़ा और कड़ा निर्णय लिया है।
स्थानीय व्यापारियों की हितों की रक्षा पहली प्राथमिकता
सुरक्षा सर्वोपरि*पुलिस प्रशासन एवम आर टी ओ के साथ मिल कर करे काम
मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; 'बाहरी' तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख*
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये
रायपुर शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और स्थानीय निवासियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने एक बड़ा और कड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व अन्य सामग्रियां बेचने वाले दुकानदारों का अब अनिवार्य रूप से पंजीकरण और भौतिक सत्यापन (Physical Verification) किया जाएगा।
इस संबंध में महापौर ने *नगर निगम के टाउन प्लानिंग (TP) विभाग* को तत्काल प्रभाव से सख्त निर्देश जारी किए हैं।
### *महापौर के कड़े निर्देश: सब का हो पूरा डेटाबेस*
टाउन प्लानिंग विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे राजधानी में अभियान चलाकर रोड व्यवसायियों संचालकों की सूची तैयार करें। इस रिकॉर्ड में निम्नलिखित जानकारियां अनिवार्य रूप से शामिल की जाएंगी:
* संचालक का *पूरा नाम और स्थाई पता*।
* वैध *पहचान पत्र* (आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड)।
* वर्तमान में वे रायपुर में कहाँ रह रहे हैं, उसका पूरा ब्योरा।
* ठेला लगाने का निश्चित स्थान (वेंडिंग जोन)।
### *"हमारे शहर के लोग सुरक्षित रहें, बाहरी तत्वों पर होगी पैनी नजर"*
> "हमारे रायपुर शहर के नागरिकों और स्थानीय छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारे शहर के लोग मेहनत कर रोजी-रोटी कमा रहे हैं, उनसे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन व्यापार की आड़ में शहर में आकर बिना पहचान के रहने वाले 'बाहरी' और संदिग्ध व्यक्तियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।"
> — **मीनल चौबे,
>
### *टाउन प्लानिंग (TP) विभाग को निर्देश
1. *वार्ड स्तर पर सर्वेक्षण:* टीपी विभाग की टीम हर वार्ड और जोन में जाकर ऐसे ठेलों का सर्वे करेगी और उनका पूरा रिकॉर्ड दर्ज करेगी।
2. *बिना आईडी वालों पर कार्रवाई:* बिना वैध पहचान पत्र और बिना निगम के रिकॉर्ड के पाए जाने वाले ठेलों को तत्काल जब्त किया जाएगा।
3. *यातायात व्यवस्था में सुधार:* सुरक्षा के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि इन ठेलों के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति निर्मित न हो।
महापौर ने रायपुर की जागरूक जनता से भी अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में निगम का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निगम प्रशासन को दें।
cg24 
