सुशासन तिहार में विधायक पुरंदर मिश्रा ने सभापति राठौड़ और वार्ड पार्षदों सहित नगर निगम जोन 2 के छह वार्डों की जनता को विभिन्न 23 स्थानों में लगभग 2 करोड़ 5 लाख रूपये के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा नगर निगम जोन 2 के 7 वार्डों हेतु लगाये गये सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर पहुंचे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, निगम आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्य अवतार भारती बागल, वार्ड पार्षदों सहित सभी विभाग के स्टॉल का किया निरीक्षण, आमजनों से की चर्चा, कहा सुशासन शिविर में नागरिकों से प्राप्त सभी 198 आवेदनों 180 मांगों, 18 शिकायतों का शत -प्रतिशत निदान करेंगे, राष्ट्र हित में ईंधन बचाने की रायपुर उत्तर विधायक की नागरिकों से विनम्र अपील
सुशासन तिहार में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने सभापति सूर्यकान्त राठौड़ और वार्ड पार्षदों सहित नगर निगम जोन 2 के छह वार्डों की जनता को विभिन्न 23 स्थानों में लगभग 2 करोड़ 5 लाख रूपये के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात
मात्र 198 आवेदन आम जनता द्वारा सुशासन शिविर में दिया जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है किरायपुर नगर निगम जोन 2 में अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली अच्छी है, इसीलिये आम जनता से शिकायतें कम प्राप्त हुई हैँ- सभापति सूर्यकान्त राठौड़
देवेन्द्र नगर के नारायण सोनी को श्रवण यँत्र, पुष्पा शर्मा, देवकी साहू को अंत्योदय राशन कार्ड, गौरी बाई को प्राथमिकता राशन कार्ड, मयूरी पाटिल, शहनाज बानो, कविता जंघेल को सामान्य राशन कार्ड तत्काल बनाकर शिविर में दिए गए, 16 नागरिको को प्रधानमंत्री आवास योजना में नये मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा पत्र दिया गया, 2 नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न किया गया, 108 नागरिकों ने करवाई स्वास्थ्य जाँच, इसमें 21 नागरिकों ने नेत्र परीक्षण करवाया, आवश्यकतानुसार चश्मे वितरित किये गए
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 2 के अंतर्गत वीरांगना अवंति बाई लोधी वार्ड कमांक 6, राजीव गाँधी वार्ड क्रमांक 13, रमण मन्दिर वार्ड क्रमांक 14, दानवीर भामाशाह वार्ड क्रमांक 26, इंदिरा गाँधी वार्ड क्रमांक 27, शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 और हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्रमांक 35 के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर जोन क्रमांक 2 क्षेत्र अंतर्गत शहीद स्मारक भवन जीईमार्ग में लगाया गया।
सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर की प्रशासनिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने श्रीमती ,नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, नगर निगम ,राजस्व विभाग अध्यक्षअवतार भारती बागल,छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संचालक सदस्य चन्द्रेश शाह, दानवीर भामाशाह वार्ड पार्षद श्रीमती रामहिन कुर्रे, पूर्व पार्षद डॉ प्रमोद साहू, छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संचालक सदस्य चन्द्रेश शाह, , मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र गड़रेचा, श्री जंघेल, चौधरी, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम नन्द कुमार चौबे, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, विनोद पाण्डेय, जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय , कार्यपालन अभियंता श्री पी. डी. धृतलहरे सहित रायपुर जिला क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 15 से अधिक शासकीय विभागों के सम्बंधित शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनों की उपस्थिति में किया।
रायपुर उत्तर विधायकश्री पुरंदर मिश्रा ने भीषण गर्मी की तपिश के मध्य नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम नन्द कुमार चौबे, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु, निगम अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, विनोद पाण्डेय, जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय सहित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 सहित विभिन्न 15 से शासकीय विभागो द्वारा लगाये गये स्टॉलो की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं वहाँ आमजनो से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा कर जानकारी ली।रायपुर उत्तर विधायक ने समीक्षा कर सम्बंधित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश स्टालों में दिये.
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जोन 2 के सुशासन तिहार में नागरिकों से प्राप्त सभी 198 आवेदनों, 180 मांगों और 18 शिकायतों का एक माह की तय समयसीमा के भीतर शत - प्रतिशत संख्या में निदान किया जाएगा. उत्तर विधायक ने मंच से सभी नागरिकों से राष्ट्र हित में ईंधन बचाने की विनम्र अपील की. उन्होंने रायपुर नगर निगम जोन 2 के
cg24 
