महापौर ने जोरा तालाब का सौंदर्यीकरण पीपीपी मॉडल पर करने योजना बनाकर भेजने के दिये निर्देश

महापौर ने जोरा तालाब का सौंदर्यीकरण पीपीपी मॉडल पर करने योजना बनाकर भेजने के दिये निर्देश

महापौर मीनल चौबे जोरा की भाठापारा बस्ती में पहुंची एवं बारिश में बस्ती से गंदे पानी के निकास हेतु स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को भवन स्वामी बिल्डर से भूमि के दस्तावेज मांग कर परीक्षण करने के दिये निर्देश

महापौर ने भूमि स्वामी बिल्डर से मानसून तक बाउंड्रीवाल नहीं बनाने कहा, ताकि मानसून में बस्ती में निकासी में बाधा उत्पन्न ना होने पाए, मानसून के बाद बस्ती के गंदे पानी की निकासी हेतु नाला निर्माण की कार्य योजना पर कार्य करने के अधिकारियों को  दिये निर्देश

महापौर ने जोरा तालाब का सौंदर्यीकरण पीपीपी मॉडल पर करने योजना बनाकर भेजने के दिये निर्देश


         रायपुर - आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 9 के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड कमांक 51 क्षेत्र के अंतर्गत जोरा की भाठापारा बस्ती पहुंचकर वार्ड पार्षद श्रीमती रेणु जयंत साहू सहित भाठापारा बस्ती के रहवासियों, महिलाओं, जोन 9 जोन कमिश्नर  राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश  आशुतोष सिंह, जोन 9 कार्यपालन अभियंता  शरद ध्रुव, सहायक अभियंता  सैय्यद जोहेब, उपअभियंता  रवि प्रभात साहू,  आशुतोष पाण्डेय, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  बारोन बंजारे, स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी सहित संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में भाठापारा बस्ती में बारिश के दौरान गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर स्थल निरीक्षण किया।
          स्थल पर एक निजी भूखण्ड क्षेत्र में पानी का प्राकृतिक ढलान होना पाया गया । जिसके कारण विगत कई वर्षों से भाठापारा बस्ती में जलभराव की समस्या नहीं होने एवं बारिश में गंदा पानी प्राकृतिक ढलान से आगे निकलकर निकास हो जाने की जानकारी रहवासियों ने स्थल पर महापौर को दी। वर्तमान में  बिल्डर  राजेश अग्रवाल द्वारा उक्त भूखण्ड को कय करके वहां निर्माण कार्य करवाने हेतु बाउंड्रीवाल का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके कारण सम्बंधित भाठापारा बस्ती के रहवासियों को इस बार बारिश में जलभराव की आशंका हो गई है।
 महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने वार्ड पार्षद श्रीमती रेणु जयंत साहू की उपस्थिति में भाठापारा बस्ती के रहवासियों की मांग पर गंदे पानी के निकास की समस्या के समाधान हेतु  सम्बंधित स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश देने का आश्वासन रहवासियों को दिया था। आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्थल निरीक्षण कर बस्ती के रहवासियों को दिया गया अपना आश्वासन पूरा किया।
        महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने स्थल पर संबंधित भूमि स्वामी बिल्डर श्री राजेश अग्रवाल को बुलवाया एवं उनसे स्थल पर वार्ड पार्षद एवं रहवासियों की उपस्थिति में निकास समस्या पर चर्चा की । महापौर ने मानसून के दौरान निर्माण कार्य के नाम पर बस्ती के निकास के रास्ते में बाउंड्रीवाल निर्माण नहीं करने सम्बंधित भवन स्वामी बिल्डर को कहा है। ताकि बारिश में जल भराव की समस्या बस्ती में उत्पन्न ना होने पाए और नागरिको को इसके चलते कोई असुविधा ना होने पाये। महापौर ने अधिकारियों को मानसून के बाद बस्ती के गंदे पानी की सुगम निकासी के प्रबंधन हेतु नाला निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शीघ्र कार्यवाही करने निर्देशित किया है एवं संबंधित भूमि स्वामी बिल्डर को भाठापारा बस्ती क्षेत्र की गंदे पानी की निकासी की समस्या दूर करने सहयोग करने कहा है।
         महापौर श्रीमती मीनल चौबे के स्थल निरीक्षण एवं आश्वासन पूरा करने से अत्यंत प्रसन्न होकर जोरा की भाठापारा बस्ती के रहवासियों एवं महिलाओं ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे का फूलमालाओं से लादकर आत्मीय स्वागत किया। महापौर ने बस्ती के रहवासियों को आश्वस्त किया कि भाठापारा बस्ती में बारिश में जलभराव की समस्या नहीं आयेगी एवं रहवासियों को असुविधा का सामना नहीं करना पडेगा। शीघ्र ही मानसून के बाद सम्बंधित भूमि स्वामी बिल्डर के सहयोग से रायपुर नगर निगम जोन 9 के माध्यम से वहां नाला निर्माण व्यवहारिक आवश्यकतानुसार शीघ्र करवाकर गंदे पानी के निकास की समस्या को दूर करने कार्य किया जायेगा।
       महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोरा बस्ती के तालाब का निरीक्षण वार्ड पार्षद श्रीमती रेणु जयंत साहू, जोन 9 जोन कमिश्नर  राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता  शरद ध्रुव, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश  आशुतोष सिंह सहित जोन के अन्य संबंधित अधिकारियों एवं भाठापारा बस्ती के रहवासियों एवं महिलाओं की उपस्थिति में किया एवं जोरा तालाब का सौंदर्यीकरण पीपीपी मॉडल पर करने शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर सक्षम स्वीकृति हेतु भेजने के निर्देश जोन 9 जोन कमिश्नर एवं जोन कार्यपालन अभियंता को स्थल पर दिये।