नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार कौशिक ने नगरवासियों से तालाबों, उद्यानों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में निरंतर सहयोग की अपील की। 

नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार कौशिक ने नगरवासियों से तालाबों, उद्यानों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में निरंतर सहयोग की अपील की। 

‘सेवा ही संकल्प’ के तहत कांकेर में चला वृहद स्वच्छता अभियान; कलेक्टर, विधायक, नपा अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

 * कलेक्टर कुंदन कुमार ने उपस्थित सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ

 * दड़िया तालाब, ठाकुर विश्राम सिंह गार्डन और वंदे मातरम स्थल पर चला विशेष सफाई अभियान

कांकेर।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद कांकेर द्वारा ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के अंतर्गत आज सुबह 6:30 बजे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ठाकुर विश्राम सिंह गार्डन, दड़िया तालाब के तटीय क्षेत्रों एवं वंदे मातरम स्थल के आसपास सघन सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया गया।

अभियान का नेतृत्व कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री हरेश मंडावी और नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कुमार कौशिक ने संयुक्त रूप से किया। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं हाथों में झाड़ू थामकर और कचरा एकत्र कर श्रमदान की शुरुआत की, जिससे उपस्थित सभी लोगों में नया उत्साह देखने को मिला।

कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ:

श्रमदान के पश्चात कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, योग साधकों और युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे न केवल स्वयं स्वच्छता बनाए रखें, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लें।

अभियान की मुख्य झलकियां:

 * प्रमुख स्थलों की सफाई: ठाकुर विश्राम सिंह गार्डन परिसर, दड़िया तालाब के किनारों और वंदे मातरम स्थल के आसपास बिखरे प्लास्टिक, सूखे पत्तों और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर सुरक्षित रूप से निस्तारित किया गया।

 * युवाओं, योग साधकों व प्रशिक्षक की भागीदारी: सेना व सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए अभ्यास कर रहे युवाओं की टोली, उन्हें नियमित रूप से प्रशिक्षण दे रहे भूतपूर्व सैनिक टेश्वर जैन तथा गार्डन में नियमित योग करने वाले साधकों के समूह ने भी उत्साहपूर्वक आगे बढ़कर श्रमदान किया और अभियान को नई ऊर्जा दी।

 * जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की सहभागिता: अभियान में नगर पालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव, पार्षदगण: उगेश्वरी उइके, शकुन्तला जैन, चित्ररेखा जैन, विकास कुमार अंभोरे, टिकेन्द्र ठाकुर, मंजू सारथी एवं मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) मनोज ध्रुव सम्मिलित हुए।

   इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी टेकेश्वर जैन, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक, अशोक राठी, राजकुमार राठौर, अजय गुप्ता, देवेंद्र भाऊ, संजय सिन्हा, राजीव लोचन, उत्तम जैन, अनिता सोनी, विजयलक्ष्मी कौशिक, मेघराज मंगलानी, गिरधर यादव, बीरेन्द्र श्रीवास्तव, अनूप शर्मा, निरंजन ठाकुर, विजय लखवानी सहित अन्य पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ शामिल हुए।

 * प्रशासनिक अमला: जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन कुमार मेरिया, नगर पालिका के समस्त सफाई मित्र, अधिकारी एवं कर्मचारी अभियान में तत्परता से जुटे रहे।

विधायक आशाराम नेताम, कलेक्टर  कुंदन कुमार और जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के संकल्प को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम जनसेवा और स्वच्छता है। नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कुमार कौशिक ने नगरवासियों से तालाबों, उद्यानों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में निरंतर सहयोग की अपील की।