रायपुर नगर निगम एमआईसी सदस्य संतोष साहू, पार्षद श्रीमती पुष्पा साहू, राजेश गुप्ता, कैलाश बेहरा और जोन 3 जोन कमिश्नर सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों सहित वार्ड 31 क्षेत्र में खम्हारडीह तालाब की श्रमदान से सफाई कर कचरा उठाकर जन - जन को दिया स्वच्छ सरोवर का सकारात्मक सन्देश
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026
रायपुर नगर निगम एमआईसी सदस्य संतोष साहू, पार्षद श्रीमती पुष्पा साहू, राजेश गुप्ता, कैलाश बेहरा और जोन 3 जोन कमिश्नर सहित अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों सहित वार्ड 31 क्षेत्र में खम्हारडीह तालाब की श्रमदान से सफाई कर कचरा उठाकर जन - जन को दिया स्वच्छ सरोवर का सकारात्मक सन्देश
रायपुर - छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा - निर्देश अनुसार चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा स्वच्छ सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर एवं आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों और 70 वार्डों में स्वच्छता ही सेवा सेवा संकल्प अभियान 2026 चलाया जा रहा है.
इसके अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन 3 अंतर्गत नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड क्रमांक 31 अंतर्गत खम्हारडीह तालाब में नगर निगम जोन 3 क्षेत्र के वार्ड पार्षद एवं जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष साहू, पार्षद श्रीमती पुष्पा साहू, राजेश गुप्ता, कैलाश बेहरा सहित नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह सहित जोन क्रमांक 3 के अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने वार्डवासी नागरिकों के साथ मिलकर वार्ड पार्षदगणों की उपस्थिति में श्रमदान से तालाब में सफाई अभियान चलाते हुए सफाई करके कचरा उठाकर जन - जन को स्वच्छ सरोवर का सकारात्मक सन्देश दिया।