मैं विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ विधानसभा में 33 परसेंट लागू कर रहा हूं : चरण दास महंत की सदन में सलाह
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा महिला आरक्षण का मुद्दा, चरणदास महंत ने सरकार को दी बड़ी चुनौती
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा, जब नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। सदन में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सरकार को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर राजनीति करने के बजाय ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

महंत ने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ सरकार वास्तव में देश के सामने एक मिसाल पेश करना चाहती है, तो उसे विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर देना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य स्तर पर यह निर्णय लेकर पूरे भारत को एक सकारात्मक संदेश दिया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने अपने भाषा में कांग्रेस को महिला विरोधी बताने का विरोध किया है नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने सदन में सुझाव देते हुए कहा कि यदि आप एक मिसाल बनना चाहते हैं भारत में तो छत्तीसगढ़ में 33% महिलाओं को आरक्षण देकर पूरे देश को एक संदेश भेजें |
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि आप इस सदन में कहें कि मैं विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ विधानसभा में 33 परसेंट लागू कर रहा हूं|
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि महंत का यह बयान न केवल राज्य की राजनीति में नई बहस को जन्म देगा |
cg24 
