जया बच्चन के गुस्से पर पैपराजी का पलटवार

जया बच्चन के गुस्से पर पैपराजी का पलटवार

जया बच्चन के गुस्से पर पैपराजी का पलटवार
पॉडकास्ट के दौरान उस शख्स का जिक्र भी आया जो अक्सर पैपराजी पर भड़कने के लिए जाना जाता है- यानी  जया... बच्चन कई मौकों पर मीडिया और फोटोग्राफर्स पर खुलेआम चिल्ला चुकी हैं. इस पर अपना पक्ष रखते हुए शैलेश ने कहा कि जया बच्चन जी की गलती यह है कि उन्होंने सभी पैप्स को इसमें घसीट लिया. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'कम से कम मैं तो कभी हाफ पैंट पहनकर काम पर नहीं जाता हूं.' 

क्या था जया बच्चन का वो पुराना विवादित बयान?
आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले जया बच्चन ने पैपराजी के पहनावे और उनके बैकग्राउंड पर गंभीर सवाल उठाए थे... 

उन्होंने बेहद नाराजगी जताते हुए कहा था, 'ये जो बाहर गंदे, टाइट पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर घूमते हैं- इन्हें लगता है कि सिर्फ मोबाइल होने से ये कि... किसी की भी फोटो ले सकते हैं और कुछ भी बोल सकते हैं. ये लोग कहां से आते हैं, इनकी शिक्षा और बैकग्राउंड क्या है? क्या ये लोग हमें री-प्रेजेंट करेंगे? सिर्फ इसलिए कि ये यूट्यूब या किसी सोशल प्लेटफॉर्म पर वीडियो डाल सकते हैं, इन्हें कुछ भी करने की आजादी मिल जाती है?' शैलेश पांडे के इस नए खुलासे ने ... अब जया बच्चन के उसी पुराने बयान और बॉलीवुड के इस 'दिखावे' के बीच की बहस को एक बार फिर हवा दे दी है.