ग्राहक की बिरयानी में मरा हुआ कॉकरोच मिलने पर “दा पंजाबी रेस्टोरेंट” में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
रायपुर ब्रेकिंग: ग्राहक की शिकायत पर “दा पंजाबी रेस्टोरेंट” में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित “दा पंजाबी रेस्टोरेंट” में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राहक की बिरयानी में कॉक्रोच मिलने और वेज-नॉनवेज सामग्री को एक ही फ्रिज में रखे जाने की शिकायत के बाद विभाग ने यह कदम उठाया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीरेंद्र कुमार भारतीय के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेंट में जांच की और तमाम खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट प्रबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए अगले तीन दिनों तक भोजन न परोसने का निर्देश दिया है। विभागीय कार्रवाई से रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया है, वहीं ग्राहकों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
cg24
