बस्तर के होनहार खिलाड़ी युवराज सिंह से सांसद महेश कश्यप की मुलाकात,दी शुभकामनाएं
बस्तर के होनहार खिलाड़ी युवराज सिंह से सांसद महेश कश्यप की मुलाकात,दी शुभकामनाएं
बस्तर जिले के जगदलपुर निवासी युवराज सिंह ने हाल ही में एशियन ओलंपिक यूथ गेम्स, बहरीन में आयोजित म्यूथाई के “मिक्स माई म्यू” टीम इवेंट में 45 देशों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया हैl बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज रायपुर में जगदलपुर के होनहार खिलाड़ी युवराज सिंह से सौजन्य भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि युवराज जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी बस्तर की धरती की असली पहचान हैं। उनके संघर्ष, अनुशासन और प्रदर्शन ने न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।
सांसद महेश कश्यप ने युवराज सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बस्तर अंचल से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना समूचे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्पद उपलब्धि है।
इस अवसर पर सांसद ने बस्तर के युवाओं से भी अपील की कि वे खेल, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
cg24
