साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे से है भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, सूतक मान्य नहीं

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, कितने बजे से है भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, सूतक मान्य नहीं

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, सूतक मान्य नहीं
सबसे पहले वही सवाल जो हर घर में पूछा जा रहा है क्या आज सूतक लगेगा?
ज्योतिषीय परंपराओं के अनुसार, जिस स्थान पर ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सूतक काल मान्य नहीं होता. 17 फरवरी 2026 को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए मंदिरों के कपाट बंद नहीं होंगे और नियमित पूजा-अर्चना जारी रहेगी. पंडितों का कहना है कि सूतक के नियमों का पालन तभी किया जाता है जब ग्रहण स्थानीय रूप से दृश्य हो. यही कारण है कि देशभर में सामान्य दिनचर्या बनी रहेगी.

ग्रहण का समय: कितने बजे से कितने बजे तक?
भारत के समयानुसार सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. इसकी कुल अवधि लगभग 4 घंटे 32 मिनट की होगी.