रायपुर में फिर बहेगी भक्ति की गंगा: बागेश्वर धाम सरकार की 'श्री हनुमंत कथा' की तैयारियां हुईं तेज कार्यालय शुभारंभ के इस पावन अवसर पर सर्व समाज का प्रतिनिधित्व देखने को मिला, जिसमें

रायपुर में फिर बहेगी भक्ति की गंगा: बागेश्वर धाम सरकार की 'श्री हनुमंत कथा' की तैयारियां हुईं तेज कार्यालय शुभारंभ के इस पावन अवसर पर सर्व समाज का प्रतिनिधित्व देखने को मिला, जिसमें

: रायपुर में फिर बहेगी भक्ति की गंगा: बागेश्वर धाम सरकार की 'श्री हनुमंत कथा' की तैयारियां हुईं तेज

भव्य आयोजन हेतु गुढ़ियारी में कार्यक्रम कार्यालय का हुआ विधिवत उद्घाटन, सेवादारों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां

रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर भक्ति और आध्यात्म के महासागर में गोते लगाने को तैयार है। युवा समाजसेवी चंदन - बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में 'स्व.  पुरषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन' के तत्वावधान में, गुढ़ियारी की पुण्य धरा पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर, पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य 'श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आध्यात्मिक महोत्सव आगामी 4 से 8 अक्टूबर 2025 तक होना है।

इस विराट आयोजन के सफल क्रियान्वयन और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप देने के लिए आज, 14 सितंबर को, कार्यक्रम कार्यालय का विधिवत प…
रायपुर में फिर बहेगी भक्ति की गंगा: बागेश्वर धाम सरकार की 'श्री हनुमंत कथा' की तैयारियां हुईं तेज

भव्य आयोजन हेतु गुढ़ियारी में कार्यक्रम कार्यालय का हुआ विधिवत उद्घाटन, सेवादारों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां

रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर भक्ति और आध्यात्म के महासागर में गोते लगाने को तैयार है। युवा समाजसेवी चंदन - बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में 'स्व. श्री पुरषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन' के तत्वावधान में, गुढ़ियारी की पुण्य धरा पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर, पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य 'श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आध्यात्मिक महोत्सव आगामी 4 से 8 अक्टूबर 2025 तक होना है।

इस विराट आयोजन के सफल क्रियान्वयन और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप देने के लिए आज, 14 सितंबर को, कार्यक्रम कार्यालय का विधिवत पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसे मुख्य आयोजक श्री चंदन - बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यालय आयोजन की तैयारियों का केंद्र बिंदु होगा, जहां से सभी व्यवस्थाओं का संचालन और समन्वय किया जाएगा।

कार्यालय शुभारंभ के इस पावन अवसर पर सर्व समाज का प्रतिनिधित्व देखने को मिला, जिसमें रूपनारायण सिंह जी,लोकेश कावड़िया , लक्ष्मी वर्मा जी ,  किशोर महानंद जी, सिख समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि,    सहित विभिन्न समाजों के प्रमुख, वरिष्ठजन और भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य के साक्षी बने।

उद्घाटन के पश्चात एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कथा की विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे पंडाल, भोजन (भंडारा), जल, सुरक्षा, यातायात, और लाखों भक्तगणों के बैठने की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। आयोजन से जुड़े सभी सेवादारों को उनकी योग्यतानुसार जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि प्रत्येक व्यवस्था त्रुटिहीन और सुगम हो।