नई पीढ़ी यानी जेन जी (Gen Z) और जेन अल्फा (Gen Alpha) अब शादी को जीवन का खास लक्ष्य नहीं मानती है

नई पीढ़ी यानी जेन जी (Gen Z) और जेन अल्फा (Gen Alpha) अब शादी को जीवन का खास लक्ष्य नहीं मानती है

शादी को लेकर सोच क्यों बदल रही है?

1. करियर और आर्थिक स्वतंत्रता

आज की पीढ़ी पहले खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहती है. नौकरी, बिजनेस और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी उनकी पहली प्राथमिकता है. 

2. महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता

महिलाएं अब ज्यादा पढ़ी-लिखी और स्वतंत्र हैं. वे रिश्तों में बराबरी और सम्मान चाहती हैं, सिर्फ जिम्मेदारी नहीं.

3. सोशल मीडिया और ग्लोबल एक्सपोजर 

दुनिया भर के लाइफस्टाइल देखने से लोगों की सोच बदल रही है. अब 'अपना रास्ता खुद चुनो' वाली सोच बढ़ रही है.

4. रिश्तों में बढ़ते तनाव और 

तलाक और

टॉक्सिक रिलेशनशिप के अनुभवों ने नई पीढ़ी को ज्यादा सावधान बना दिया है.

5. मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता

आज युवा अपनी मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता दे रहे हैं और अनहेल्दी रिलेशन से दूरी बना रहे हैं. 

शादी: परंपरा या व्यक्तिगत पसंद?

जहां पहले शादी को जीवन का अनिवार्य हिस्सा माना जाता था, वहीं अब नई पीढ़ी इसे एक व्यक्तिगत निर्णय मान रही है. कुछ लोग ...इसे आजादी और आत्मनिर्भरता का संकेत मानते हैं, तो कुछ इसे सामाजिक संरचना के लिए चुनौती भी मान रहे हैं. 

फ्यूचर में क्या होगा?

विशेषज्ञ मानते हैं कि भविष्य में शादी का स्वरूप पूरी तरह खत्म नहीं होगा, लेकिन इसका मतलब और तरीका जरूर बदल जाएगा. अब शादी मजबूर... बल्कि समझदारी और सही समय पर लिया गया निर्णय बनती जा रही है.