जगजीत सिंह बबीहा का विशेष कीर्तन समागम राजधानी रायपुर में

जगजीत सिंह बबीहा का विशेष कीर्तन समागम राजधानी रायपुर में

रायपुर। श्रीगुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को गुरुसिंघ सभा, गुरुसिंघ सभा गुरुनानक नगर तेलीबांधा में होरा परिवार के आमंत्रण पर प्रख्यात गुरुवाणी कीर्तनी जत्थेदार भाई जगजीत सिंह बबीहा (दिल्ली वाले) का विशेष कीर्तन दीवान राजधानी में सजने जा रहा है। प्रमुख आयोजक गुरुमुख सिंग होरा व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान इंदरजीत सिंघ लवली ने बताया, जत्थेदार भाई बबीहा को संगत में उनके ओजस्वी और भक्तिमय गुरुवाणी कीर्तन के कारण बहुत आदर से सुना जाता है। वे अक्सर अखंड कीर्तनी जत्था (एकेजे) शैली में बहुत ही ऊजार्वान और भावुक कीर्तन करते हैं। त्रिलोचन सिंघ काले व हरमीत सिंघ होरा ने बताया कि जत्थेदार बबीहा का 26 नवंबर की सुबह दिल्ली से रायपुर आगमन होगा, और रात्रि में गुरुनानक नगर गुरुद्वारे में उनका रात्रि में दो घंटे का विशेष गुरुवाणी कीर्तन दीवान गुरुनानक नगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से सजाया जाएगा।

आज की युवा पीढ़ी और युवाओं को धर्म से जोड़ने की प्रेरक पहल कर रहे प्रख्यात कीर्तनी जत्थेदार बबीहा, हाल ही में हरमीत सिंह होरा के विशेष प्रयासों से छत्तीसगढ़ प्रवास पर धमतरी पहुंचे थे, जहां गुरु घर की संगत में उन्हें अपार स्नेह मिला और हजारों की संख्या में संगत ने गुरुवाणी कीर्तन का लाभ लिया। वहां उन्हें मिले संगत के अपार प्रतिसाद और उनकी लोकप्रियता को देखते हुए 26 नवंबर को उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित कर यह भव्य आयोजन होने जा रहा है। विशेष दीवान के बाद होरा परिवार द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से गुरु का लंगर लगाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कमलजीत सिंघ होरा ने इस दुर्लभ धार्मिक कार्यक्रम में समूह साध संगत से शामिल होने की अपील की है।