मुख्यमंत्री की अगुवाई में 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा*

मुख्यमंत्री की अगुवाई में 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा*

*मुख्यमंत्री की अगुवाई में निकलेगी तिरंगा यात्रा*

*मंत्री, सांसद, विधायक सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग होंगे शामिल*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर में आजादी के महोत्सव के रूप में कल 13 अगस्त को शाम 04 बजे राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में विशाल भव्य तिरंगा यात्रा निकली जाएंगी।

शहीद स्मारक भवन से शाम 4:00 बजे प्रारंभ होकर तिरंगा यात्रा शास्त्री चौक, नगर घड़ी चौक, शंकर नगर चौक, भगत सिंह चौक होते हुए तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव में समापन होगा वहां बने विशाल मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रम व देशभक्ति गीतों का रंगारंग प्रस्तुतीकरण होगा |

तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भारी उत्साह के साथ स्वागत किया जाएगा तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों में अभी से भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 

यात्रा को लेकर शहर भाजपा द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। तिरंगा यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी संगठन, सामाजिक संगठन, छात्र, पूर्व वीर सैनिक, आम नागरिक के अलावा शहर भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष निकलने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं इस यात्रा में शामिल होने जा रहे है। तिरंगे के परिधान पहनकर शहरवासियों यात्रा में शामिल होंगे। देशभक्ति गीतों की मधुर ध्वनि के साथ निकलने वाली इस यात्रा में अबकि बार शहरवासियों में अलग ही जज्बा देखने में आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जोश पैदा हो इसी उद्देश्य को लेकर यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि शहर के 151 चौक चौराहों में 13, 14, 15 अगस्त को देशभक्ति के गीत साउण्ड सिस्टम के माध्यम से बजाई जाएगी।  यात्रा में 1500 मीटर का बड़ा विशाल तिरंगा इस यात्रा में विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। ढोल बाजे गाजे के साथ निकलने वाले इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरूष, युवा शामिल होंगे। यात्रा के समापन पर देशभक्ति संगीत संध्या के साथ-साथ पूर्व वीर सैनिकों शहीद परिवार के लोगों का सम्मान माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा तेलीबांधा तालाब में देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन*

*मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक व प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल*

*तिरंगा यात्रा के समापन पर होगा रंगारंग कार्यक्रम*

रायपुर। भाजपा द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 13 अगस्त को तेलीबांधा तालाब में देश भक्ति से परिपूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

 भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव व रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बताया कि

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी, विधायकगण राजेश मूणत जी, पुरंदर मिश्रा जी, सुनील सोनी जी, मोतीलाल साहू जी, महापौर मीनल चौबे जी, हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक नीलू शर्मा जी उपस्थित रहेंगे।

  भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने आमजन से अपील की है कि छत्तीसगढ़ के कलाकार द्वारा देश भक्ति पूर्ण गाने व देशभक्ति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है इसमें सभी आमजन सादर आमंत्रित है।