प्रयोगशाला परिचारक के लिखित भर्ती परीक्षा 03 अगस्त को

प्रयोगशाला परिचारक के लिखित भर्ती परीक्षा 03 अगस्त को
जिले के 24 परीक्षा केन्द्रों में 5534 परीक्षार्थी होंगे शामिल, नोडल अधिकारी नियुक्त

 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा रविवार 03 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के लगभग 5534 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
उक्त परीक्षा हेतु जिले में 24 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर, शासकीय इंदरू केंवट कन्या कॉलेज भीरावाही रोड अलबेलापारा कांकेर, शासकीय विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर कांकेर, सेंट माईकल हायर सेकेंडरी स्कूल गोविंदपुर, शासकीय नरहरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल कांकेर, शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल लट्टीपारा, शासकीय महिला आईटीआई कांकेर, शासकीय जिला शिक्षा संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र (डाईट) कांकेर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट और शासकीय कन्या छात्रावास हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट शामिल है। इसी प्रकार सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल कांकेर, शासकीय कन्या हाई स्कूल मांझापारा कांकेर, शासकीय हाई स्कूल शीतलापारा, पैराडाईज हायर सेकेण्डरी स्कूल ईमलीपारा, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल ईच्छापुर, कृषि कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर सिंगारभाट कांकेर, शासकीय हाई स्कूल बरदेभाठा, जुपिटर पब्लिक स्कूल माहुरबंदपारा कांकेर, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल आतुरगांव, जेपी इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिदेसर, शासकीय हाई स्कूल माकड़ी, शासकीय आईटीआई माकड़ी तथा शासकीय हाई स्कूल डुमाली को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।



समाचार
जिले के लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों के साथ इंडस्ट्रीज एवं बैंकर्स मीट का आयोजन
 01 अगस्त को सिटी सेंटर मॉल में

उत्तर बस्तर कांकेर 30 जुलाई  2025/ भारत सरकार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय द्वारा सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों की कार्य क्षमता को सुदृढ़ करने, आत्मनिर्भर बनाने, वित्तीय समाधान, सतत विकास तथा समय से एमएसएमई सेक्टर के उन्नयन हेतु ‘‘रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस’’ योजना लागू की गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने जानकारी दी है कि जिले में उक्त योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु 01 अगस्त को सुबह 10 बजे सिटी सेंटर मॉल के द्वितीय तल के सभाकक्ष में उद्यमियों के साथ इंडस्ट्रीज एवं बैंकर्स मीट का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम हेतु इच्छुक उद्यमी निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर से सम्पर्क कर सकते हैं।



समाचार
आत्मा प्रबंधन कमेटी की बैठक कृषि विभाग में आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर 30 जुलाई  2025/ कृषि विभाग के एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनान्तर्गत आत्मा प्रबंधन कमेटी का बैठक आयोजित किया गया। उप संचालक कृषि  जितेन्द्र कुमार कोमरा द्वारा आत्मा योजना के मुख्य गतिविधियों जैसे प्रशिक्षण, शैक्षणिक भ्रमण, प्रदर्शन, किसान गोष्ठी, कृषक अभिरूचि समूह का गठन तथा खाद्य सुरक्षा समूह के बारे में बताया गया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आत्मा) सह उप संचालक कृषि ने जानकारी दिया है कि आत्मा योजनांतर्गत खरीफ फसल प्रदर्शन हेतु रागीए उड़दए मूंग बीजए पशुपालन विभाग से मुर्गीपालन हेतु मुर्गी, रेशमपालन से कृमिपालन, मछलीपालन विभाग से सीड्स प्रदाय किया जाना प्रस्तावित है। राज्य के अंदर शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षण- 728, राज्य के बाहर- 238, जिले के अंदर- 1456 कृषकों को लाभान्वित किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर आत्मा प्रबंधन कमेटी के सदस्य कृषि विज्ञान केंद्र से  बीरबल साहू, पशुपालन विभाग के उप संचालक  सत्यम मिश्रा एवं  एस.आर. चंद्रकार, मत्स्य पालन से  बिन्दुराम नेताम, रेशम पालन से श्रीमती वेणी कश्यप, उद्यानिकी विभाग से एम.एस. ठाकरे,  अनिल जांगडे, श्री सुधीर दादोरिया सहायक संचालक कृषि, कु. संगीता राय डी.पी.डी., देवेन्द्र कुंजाम एवं श्री सलमान खान ए.टी.एम. उपस्थित रहे।