शरदोत्सव में शामिल हुए सुनील सोनी

शरदोत्सव में शामिल हुए सुनील सोनी

विधायक  सुनील सोनी  ने आज फाफाडीह, रायपुर में श्री जैन युवा महासभा द्वारा आयोजित शरदोत्सव गुरु प्रसादी वितरण के कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद वितरित किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को सुदृढ़ करने के साथ ही जनकल्याण की दिशा में भी जैन समाज ने सदैव अपना योगदान दिया है।
आज के इस पावन और सफल आयोजन के लिए मैं समाज के समस्त गणमान्यजन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।