रायपुर में 15वें नेशनल एक्सपो और इलेक्ट्रिक एक्सपो का भव्य शुभारंभ हैदराबाद और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों से आए उद्योगपतियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं।

रायपुर में 15वें नेशनल एक्सपो और इलेक्ट्रिक एक्सपो का भव्य शुभारंभ हैदराबाद और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों से आए उद्योगपतियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं।

रायपुर में 15वें नेशनल एक्सपो और इलेक्ट्रिक एक्सपो का भव्य शुभारंभ

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से, 15वें नेशनल एक्सपो (स्टील एवं पावर) और रायपुर इलेक्ट्रिक एक्सपो का आज श्रीराम बिज़नेस पार्क, विधानसभा रोड में गरिमामय शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि  विशेष कुमार (प्रबंध निदेशक, छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में  ओ.पी. बंजारे (जीएम, सीएसआईडीसी),  विक्रम जैन (महासचिव, उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) और  अमर खट्टर (पूर्व अध्यक्ष, रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन) उपस्थित रहे।

औद्योगिक नेटवर्किंग के लिए मील का पत्थरः विशेष कुमार

उद्घाटन के पश्चात प्रदर्शकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  विशेष कुमार ने कहा:

"रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के औद्योगिक परिदृश्य के लिए इस तरह के आयोजन न केवल महत्वपूर्ण हैं, बल्कि अनिवार्य भी हैं। यह एक्सपो एक ऐसे साझा मंच के रूप में कार्य करता है जहाँ उद्योग जगत के विभिन्न घटक एक साथ आकर जुड़ सकते हैं। छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने के लिए उद्योगों के बीच यह तकनीकी समन्वय और नेटवर्किंग अत्यंत आवश्यक है।"

100 से अधिक प्रदर्शकों के साथ उमड़ी भीड़

एक्सपो के आयोजक और इंदौर इन्फोलाइन के प्रबंध निदेशक श्री राजकुमार अग्रवाल ने पहले दिन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बतायाः

"इस वर्ष हमने 15वें वर्ष में प्रवेश किया है और हमें देशभर के 100 से अधिक प्रमुख इलेक्ट्रिक इंडस्ट्रीज़ का साथ मिला है। पहले ही दिन विज़िटर्स का फुटफॉल उम्मीद से बेहतर रहा है। प्रदर्शनी में 10,000 से अधिक औद्योगिक उत्पादों की इकाइयां प्रदर्शित की गई हैं, जो राज्य के व्यापारियों और स्टार्टअप्स के लिए एक अनूठा अवसर है।"

उद्घाटन दिवस की मुख्य विशेषताएं:

प्रदर्शकों की भागीदारी: मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई,

हैदराबाद और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों से आए उद्योगपतियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं।

विजिटर्स फुटफॉल: पहले दिन रायपुर और पड़ोसी

औद्योगिक क्षेत्रों (भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर) से बड़ी संख्या में व्यापारिक प्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञ पहुंचे।

प्रमुख आकर्षणः इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और सोलर एनर्जी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया गया।

व्यापारिक संभावनाः आगामी चार दिनों में ₹150 करोड़ के संभावित व्यापारिक समझौतों की नींव पड़ने की उम्मीद है।

उरला और रायपुर एसोसिएशन का समर्थन

उरला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव श्री विक्रम जैन और रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन के श्री अमर खट्टर ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह एक्सपो स्थानीय एमएसएमई इकाइयों को वैश्विक स्तर की तकनीक से रूबरू कराने का सबसे सशक्त माध्यम बन गया है।

यह प्रदर्शनी 22 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक व्यापारिक विज़िटर्स के लिए खुली रहेगी'