15वाँ नेशनल एक्सपो (स्टील एवं पावर) तथा रायपुर इलेक्ट्रिक एक्सपो जो 19 से 22 दिसंबर 2025 तक श्रीराम विज़नेस पार्क, विधानसभा रोड, रायपुर में आयोजित होगा।

15वाँ नेशनल एक्सपो (स्टील एवं पावर) तथा रायपुर इलेक्ट्रिक एक्सपो जो 19 से 22 दिसंबर 2025 तक श्रीराम विज़नेस पार्क, विधानसभा रोड, रायपुर में आयोजित होगा।

15वाँ वर्ष - 4 दिवसीय नेशनल एक्सपो (स्टील एवं पावर) एवं रायपुर इलेक्ट्रिक एक्सपो

19-22 दिसंबर 2025 | श्रीराम बिज़नेस पार्क, विधानसभा रोड, रायपुर

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक राजधानी रायपुर एक बार फिर उद्योग जगत के सबसे बहुप्रतीक्षित आयोजन की मेजबानी करने जा रही है- 15वाँ नेशनल एक्सपो (स्टील एवं पावर) तथा रायपुर इलेक्ट्रिक एक्सपो जो 19 से 22 दिसंबर 2025 तक श्रीराम विज़नेस पार्क, विधानसभा रोड, रायपुर में आयोजित होगा। यह भव्य आयोजन उद्योगों में उभरती तकनीकों, ऑटोमेशन और नवाचारों को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करेगा।

यह एक्सपो Indore Infoline Pvt. Ltd. द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसने पिछले 14 वर्षों में इस आयोजन को मध्य भारत का सबसे प्रभावशाली औद्योगिक मंच बनाया है।

नेशनल एक्सपो, रायपुर ने स्टील, पावर, सीमेंट, माइनिंग, हेवी इंडस्ट्रीज़ और अन्य संबद्ध क्षेत्रों के लिए प्लांट एवं उपकरणों की एक प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनी के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। पिछले 14 संस्करणों में इस एक्सपो ने 4,000+ प्रदर्शकों और 80,000+ ट्रेड विज़िटर्स की मेजबानी की है।

इस वर्ष का एक्सपो इंडस्ट्री 4.0, उन्नत विनिर्माण, सेवाओं और ऑटोमेशन जैसे विविध विषयों को समेटे हुए है। प्रतिभागियों को नॉलेज सेशंस, लाइव डेमो, हैंड्स-ऑन अनुभव और व्यापक नेटवर्किंग अवसर प्राप्त होंगे। यह आयोजन देशभर के विज़िटर्स, डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और स्टॉकिस्ट्स के लिए उत्कृष्ट व्यापारिक संभावनाएँ प्रदान करेगा।

यह एक्सपो उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, रायपुर द्वारा समर्थित है।

राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में देशभर से लगभग 10,000 विज़िटर्स के आने की संभावना है। यह एक्सपो रायपुर और छत्तीसगढ़ की स्थानीय उद्योगों को नवीनतम तकनीकों और समाधानों से अवगत कराएगा। इस वर्ष विशेष फोकस इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और सोलर एनर्जी पर रहेगा।

प्रदर्शनी में 10,000 औद्योगिक उत्पाद इकाइयों का प्रदर्शन किया जाएगा जो रायपुर और छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रदर्शन होगा। प्रदर्शित उत्पादों का कुल मूल्य ₹50 करोड़ से अधिक होने की संभावना है. और आयोजक आगामी एक वर्ष में ₹150 करोड़ के व्यापार की उम्मीद कर रहे हैं।

दुर्ग, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, नई दिल्ली. देशभर के प्रमुख औद्योगिक शहरों- रायपुर, भिलाई, बितास कोलकाता और हैदराबाद से 100 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।

एक्सपो में B2B मीटिंग्स भी आयोजित की जाएँगी, जहाँ सप्लायर्स, मैन्युफैक्बरर्स, डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, स्टॉकिस्ट्स ओर इंटीग्रेटर्स आपस में जुड़कर नए व्यापारिक अवसरों का सृजन करेंगे।

"हम 15वें वर्ष के नेशनल एक्सपो (स्टील एवं पावर) रायपुर की घोषणा करते हुए अत्यंत उत्साहित है। यह मंच उद्योग जगत के खिलाड़ियों को जोड़ने, सहयोग करने और नवीनतम उद्योग प्रवृत्तियों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा."

- राजकुमार अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, Indore Infoline Pvt. Ltd.

प्रवेश निःशुल्क है, समयः प्रति दिन 11 बजे से 7 बजे तक

भीड़ से बचने के लिए विज़िटर्स ऑनलाइन प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं: