मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 9 IPS अफसरों के तबादले, जानें कौन कहां तैनात
भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मोहन सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अफसरों का तबादला करते हुए नए पदों पर तैनाती का आदेश जारी किया है। गृह विभाग ने इन तबादलों की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल जिलेवार पुलिस कार्यक्षमता को बेहतर बनाने और प्रशासनिक जरूरतों के मद्देनजर किया गया है।
मुख्य तबादले और तैनाती
- आईपीएस विनोद कुमार को मंदसौर जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया।
- आईपीएस ऋषिकेश मीना को नरसिंहपुर जिले का SP बनाया गया।
- आईपीएस अभिषेक रंजन को उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में तैनात किया गया। वह वर्तमान में सिंगरौली में ASP के पद पर कार्यरत थे।
- उज्जैन में पदस्थ ASP आईपीएस मयूर खंडेलवाल को भोपाल की नगरीय पुलिस में पुलिस उपायुक्त (Dy. Commissioner of Police) जोन-4 नियुक्त किया गया।
- नरसिंहपुर की SP मृगाखी डेका को AIG के पद पर पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया।
- ग्वालियर में ASP के पद पर तैनात आईपीएस कृष्ण लाल चंदानी को इंदौर के जोन-1 में पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया।
cg24
