राजमिस्त्री प्रशिक्षण का 30 दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

राजमिस्त्री प्रशिक्षण का 30 दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई के मार्गदर्शन में ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) जगदलपुर द्वारा आयोजित 30 दिवसीय ऑफ कैम्पस राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन ग्राम पंचायत बयानार, विकासखण्ड कोंडागांव में हुआ।
इस प्रशिक्षण में ग्राम बयानार एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्माण कार्यों की तकनीकी जानकारी जैसे ईंट जोड़ाई, माप-जोख, सीमेंट-रेत अनुपात, प्लास्टरिंग, दीवार निर्माण, वाटर लेवल सेटिंग, सुरक्षा उपाय एवं निर्माण गुणवत्ता नियंत्रण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जैसे शासन के महत्वपूर्ण योजना त्वरित निर्माण कराया जाना है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा RSETI जगदलपुर द्वारा प्रत्येक प्रशिक्षु को राजमिस्त्री कार्य हेतु आवश्यक टूलकिट भी वितरित की गई, जिससे वे अपने कार्य को स्वयं प्रारंभ कर सकें और आत्मनिर्भर बनें।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर RSETI जगदलपुर के अधिकारियों, ग्राम पंचायत बयानार के सरपंच एवं जिला कोंडागांव के अधिकारी उपस्थित रहे ।