कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी  अवनी कुमार बिसवाल महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिले में सुपोषित जीवन अभियान का शुभारंभ किया गया है।

इस अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत मर्दापाल तह. कोण्डागांव जिला कोण्डागांव के पंचायत भवन में सुपोषित जीवन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोण्डागांव जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। उक्त कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित, अतिथियों का स्वागत, रंगोली, तथा बच्चों के द्वारा फुलझड़ी जलाया गया, उसके उपरांत ग्राम पंचायत मर्दापाल में मसाल रैली निकाली गई, जिसमें अतिथियों के द्वारा उत्साहपूर्वक ग्रामीणों से आह्वान किया गया कि कुपोषण दूर करने में  जनसहभागिता लें। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी ने कहाँ कुपोषण के इस जंग में सभी विभाग का सहयोग आवश्यक है। कुपोषण एक ऐसी बीमारी है, जो दिखती नही है। बच्चा खेलता कूदता है, स्कूल भी जाता है तथा भोजन भी करता है, पर वह कुपोषण से प्रभावित होता है। जो बच्चे कुपोषित होता है उनका रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाता है, इस लिए बच्चा बार-बार बीमार पड़ता है। बच्चा एक बार कुपोषित होने पर 6 वर्ष के पहले सुपोषित न होने की स्थिति में आगे की जीवन यापन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब भी आंगनबाड़ी के द्वारा कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र ले जाने के लिए बोला जाता है, अभिभावको को चाहिए कि तत्काल बच्चे को पोषण पुर्नवास केन्द्र भेज दे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  पवन कोर्राम ने भी 1 बच्चे को गोद लेने की इच्छा जाहीर की। इस मशाल रैली के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में   पवन कोर्राम,  सरपंच श्रीमती जयंती कश्यप, पंच श्रीमती मोना, परियोजना अधिकारी श्री मनीष कुमार मेश्राम, सुपरवाईजर श्रीमती बबीता चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।