क्रेडा अध्यक्ष सवन्नी को तुरंत पद से हटाए सरकार-गोपाल साहू
क्रेडा अध्यक्ष सवन्नी को तुरंत पद से हटाए सरकार-गोपाल साहू
सरकार के सभी विभागों में कमीशन फिक्स है,सारा सिस्टम ही भ्रष्ट-सूरज उपाध्याय
रायपुर,30 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर क्रेडा में कार्यरत समस्त ठेकेदारों द्वारा 3% कमीशन रिश्वत मांगना यह दर्शाता है कि प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। क्रेडा में काम करने वाले ठेकेदारों और वेंडरों ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को उजागर किया है। क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी द्वारा हर काम में 3 प्रतिशत कमीशन मांगना और कमीशन नहीं देने पर ठेकेदारों को परेशान करने का आरोप वाकई गंभीर है। वैसे भी चर्चा है कि कमीशनखोरी की उनकी लत ऐसी है की छूटती ही नहीं, सवन्नी रमन सरकार में हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष थे। कमीशन के चक्कर में प्रदेश भर में हजारों मकान ऐसी जगह बनवाये जहां लोग बसना पसंद नहीं करते,बानगी देखिए की आज ज्यादातर मकान खंडहर में तब्दील हो चुके है। जिसके चलते सरकार को हजारों करोड़ का नुकसान हो चुका है। पूर्व में भी उनके खिलाफ दर्जनों शिकायत आई हैं बावजूद उसके जिम्मेदार मंत्री आंखें मूंदे बैठे हैं। सरकार को इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए क्रेडा अध्यक्ष का इस्तीफा लेना चाहिए.
प्रदेश महासचिव (मीडिया,सोशल मीडिया,मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारियों को बिना मोटा कमीशन दिए राज्य में कोई काम नहीं होता है। भाजपा के डेढ़ साल के शासनकाल में अब सरकार और मंत्रियों का भ्रष्टाचार खुलकर सामने आने लगा है।छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के सुशासन की असली तस्वीर है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार करने में लगी हुई है, भाजपा को आम जनता के कार्यों और जनता को हो रही तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा का जो भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस का नारा है हम आशा करतें हैं कि उसे सरकार चरितार्थ करेगी ना कि भ्रष्टाचार को बढ़ावे का जीरो टोलरेंस!
cg24
