अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में वर्ष 2026 के लिए प्रवेश प्रारंभ
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में वर्ष 2026 के लिए प्रवेश प्रारंभ
अक्टूबर 2025 - अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय बेंगलूरु और भोपाल कैम्पस में यूजी और पीजी कोर्सेस में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना न्यायसंगत, समतापरक, मानवीय और टिकाऊ समाज की रचना के स्पष्ट सामाजिक उद्देश्य से की गई है। अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में पढ़ाए जाने वाले प्रोग्रैम्स विषय की गहरी व व्यापक समझ और ज़मीनी स्तर के अनुभवों के साथ-साथ सामाजिक प्रतिबद्धता का भी अहसास कराते हैं।
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के प्रोग्रैम्स विद्यार्थियों की सवाल पूछने की प्रवृत्ति, उनकी जिज्ञासाओं और साथ मिलकर कामकरने की भावना को बढ़ावा देते हैं। हम विद्यार्थियों को न सिर्फ़ सीखने-सिखाने का बेहतर माहौल उपलब्ध कराते हैं, बल्कि हासिल किए गए ज्ञान को दुनिया की सच्चाइयों के हालातों में परखने और आने वाली चुनौतियों का सामना करने के अनुभवों से भी गुज़ारते हैं। हमारे यहाँ विद्यार्थी अकादमिक कोर्सेस और गहराई से किए जाने रिसर्च के अवसर पाकर मानविकी, विज्ञान, एजुकेशन, डेवलपमेंट, स्वास्थ्य और सस्टेनेब्लिटी जैसे विषय-क्षेत्रों में अपनी समझ व ज्ञान की नींव मज़बूत करते हैं। समाज-समुदायों और संस्थाओं में ख़ुद जाकर फ़ील्ड में काम करते हुए सीखने में हमारा विश्वास है। इस तरह के मौके विद्यार्थियों को सिद्धांतों से व्यवहार को जोडऩे में मदद करते हैं, जिससे वे आगे चलकर अपने लिए बेहतरीन केरियर का चुनाव कर सकते हैं।
एडमिशन के हेड और प्राध्यापक मणिकंदन वी के अनुसर - अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है; यह अपने उद्देश्य को पहचानने और उसे जीने का अनुभव है। हमारे स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को आलोचनात्मक सोच विकसित करने, इस दुनिया से करीब से जुडऩे और समाज को आगे बढ़ाने में सार्थक योगदान देने के लिए तैयार किया जाता है। चाहे आप अपने शैक्षणिक सफऱ की शुरुआत कर रहे हों या पहले से प्राप्त ज्ञान को आगे बढ़ा रहे हों, हम आपको ऐसे समुदाय का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं, जहाँ सीखने का मतलब है सवाल करना, ख़ुद करते हुए सीखना और बदलाव लाना।
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय एजुकेशन, डेवलपमेंट, अर्थशास्त्र, स्वास्थ्य और सस्टेनब्लिटी विषय में स्नातकोत्तर (पोस्ट-ग्रैजुएशन) प्रोग्रैम में आवेदन आमंत्रित कर रहा है। साथ ही विज्ञान, मानविकी और समाज विज्ञान में स्नातक (ग्रैजुएशन) प्रोग्रैम के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। ईच्छुक वेबसाइट के ज़रिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
cg24
