Apple ने इस साल लॉन्च हुए आईफोन 17 प्रो सीरीज के दोनों मॉडल में टाइटैनियम की जगह एल्युमीनियम का इस्तेमाल किया है
सबसे तगड़े iPhone
Apple ने इस साल लॉन्च हुए आईफोन 17 प्रो सीरीज के दोनों मॉडल में टाइटैनियम की जगह एल्युमीनियम का इस्तेमाल किया है। प्रो मॉडल में 6.3 इंच की और प्रो मैक्स मॉडल में 6.9 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले का नाम दिया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए सिरैमिक शील्ड 2 यूज किया गया है।
ये दोनों ही आईफोन अब तक के सबसे तगड़े A19 Pro Bionic चिप के साथ आते हैं। साथ ही, इनके कैमरे भी अपग्रेड किए गए हैं। इनमें 48MP के तीन कैमरे बैक में दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी के लिए 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है। ये दोनों फोन Apple Intelligence से लैस iOS26 पर काम करते हैं।
कीमत में भी अंतर
iPhone 17 Pro को भारत में 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं, iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है। अमेरिका में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,099 डॉलर (लगभग 96,800 रुपये) है। वहीं, प्रो मैक्स 1,199 डॉलर (लगभग 1,05,622 रुपये) की शुरुआती कीमत में आता है। इसे कॉस्मिक ऑरेंज, डीप ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
cg24
