State News
  • गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

    जिले में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिले के विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण प्रातः 7.30 बजे की जाएगी तथा राष्ट्रगान होगा। नगर में स्थित समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर प्रातः 8.30 बजे तक शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जिला स्तरीय समारोह शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी।
               कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल में मंच निर्माण, मार्च पास्ट ट्रैक निर्माण एवं परेड ग्राउंड के समतलीकरण का दायित्व लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। साफ-सफाई एवं स्वच्छता की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जाएगी। बांस बल्ली वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था की जाएगी तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा मैदान के चारों ओर फ्लेग पोल लगाकर रंगीन झण्डे लगाये जाएंगे। माईक की व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी ईएंडडीएम द्वारा किया जाएगा। विद्युत एवं जनरेटर की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल द्वारा की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रंगोली बनाई जायेगी। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके लिए चयन समिति बनाई जाएगी। मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित संपूर्ण तैयारियों का अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को किया जाएगा। मार्च पास्ट का रिहर्सल 11 जनवरी से प्रारंभ होगा। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों को रेखांकित करते हुए झांकी निकाली जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य उपस्थित थे।

  • CG- चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या: बीवी के कैरेक्टर पर था शक... रात को हाथ-मुक्के से बेदम पीटा... सुबह उठी तो फिर से घसीट-घसीटकर मारा और ले ली जान... पति गिरफ्तार....

    Korba: पत्नी के हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र का मामला है। खुर्रूभांठा पचरा के 55 वर्षीय दुबराज सिंह ने रात्रि लगभग 01:00 बजे पत्नी को चरित्र शंका कर बाल पकड़कर, घसीट घसीटकर, हाथ झापड़ से मारपीट कर सिर को पटककर मारा था तथा सुबह करीबन 07:00 बजे पुन: हत्या करने की नीयत से बाल पकड़कर घसीट घसीटकर मारपीट करते हुये दीवाल में पटक पटककर मारपीट कर हत्या कर दिया।

    मारपीट से मृतका को सिर, छाती गर्दन में अंदरूनी गंभीर चोट आने से मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे अपने घर में छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गठित कर घेराबंदी की पकड़ा गया। आरोपी दुबराज सिंह सोरोठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर किया। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

     
  • जिंदा महिला का मृत्यु प्रणाम पत्र: गिरोह का भंडाफोड़... सरकारी योजना के निकाले एक लाख रुपये... मनोनीत सदस्य व उपाध्यक्ष सहित 5 गिरफ्तार.....

    बलौदाबाजार। थाना पलारी पुलिस द्वारा शासकीय योजनाओं में फर्जीवाडा कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। फर्जीवाड़ा गिरोह के 05 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिवित महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर श्रम विभाग से श्रमिक मृत्यु दिव्यांग सहायता योजना के तहत धोखाधड़ी कर पैसा आहरण किया गया। शासकीय योजना के नाम पर ₹1,00,000 की राशि का फर्जी रूप से आहरण किया गया था। 

    आरोपीया मंजू मनहरे एवं अन्य द्वारा संतरा बाई के जिवित रहते हुए फर्जी तरीके से मृत्यु प्रमाण पत्र एवं फर्जी खाता खुलवाकर श्रम विभाग से मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु दिव्यांग सहायत योजना के तहत ₹1,00,000 की राशि का गबन किया है। इस रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्र. 373/22 धारा 420,467 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। नगर पंचायत कसडोल से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के संबंध में ग्रामीण बैंक बलौदाबाजार से फर्जी खाता के संबंध में श्रम विभाग से योजना के तहत संतरा बाई को स्वीकृत राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया।

    प्राप्त जानकारी एवं सभी पहलुओं पर बारिकी से जांच करने पर पाया कि मंजू मनहरे जो छत्तीसगढ भवन सहनिर्माण मजदूर संघ की सदस्य है जो उक्त संघ के उपाध्यक्ष राजेश मधुकर से मिलकर श्रम विभाग से श्रम कार्डधारी हितग्राहीयों का मृत्यु होने पर योजना के तहत राशि दिलाने का काम करते थे। कि प्रार्थी संतरा बाई का श्रम कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र एवं इसके पति नोहर का आधार कार्ड धोखे से संतरा बाई से प्राप्त कर अपने साथी राजेश मधुकर से मिलकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु एक अन्य आरोपी अमर रात्रे के माध्यम से नगर पंचायत कसडोल में कार्यरत कम्प्यूटर सहायक गिरजाशंकर साहू के द्वारा फर्जी तरीके से मृत्यु पंजीयन कर जिवित महिला संतरा बाई का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराया गया।

    मृत्यु प्रमाण पत्र बनने के बाद आरोपी राजेश मधुकर ने श्रम विभाग से सांठ-गांठ कर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु दिव्यांग सहायता योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन किया गया तथा नामिनी नोहर राम के नाम से कियोस्क सेंटर बिटकुली के संचालक भूपेन्द्र कोसले द्वारा फर्जी तरीके से नोहर के नाम से छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक में फर्जी खाता खोला गया। इस प्रकार मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु दिव्यांग सहायता योजना के तहत ₹1,00,000 की राशि नोहर के फर्जी खाते में श्रम विभाग द्वारा डाला गया।

    जिसको आरोपी मंजू मनहरे, राजेश मधुकर एवं भूपेन्द्र कोसले द्वारा आहरण कर निकालते हुए राशि को आपस में बांट लिये । करीब तीन चार माह बाद पटवारी जांच से संतरा बाई का जिवित होने की जानकारी आरोपीगण को होने पर घटना को छिपाने के लिए एक लाख रूपये श्रम विभाग में नोहर राम के नाम से फर्जी आवेदन देकर जमा कर दिया गया है ।

    संपूर्ण जांच पर आरोपीगण 

    01. मंजू मनहरे पति माधो मनहरे उम्र 37 साल निवासी ग्राम गोड़ा थाना पलारी

    02. राजेश कुमार मधुकर पिता भरोसा उम्र 36 साल निवासी ग्राम ढाबाडीह चौकी लवन

    03. अमरदास पिता समोखा रात्रे उम्र 32 साल निवासी ग्राम मुड़ियाडीह थाना पलारी

    04. गिरजाशंकर साहू पिता स्व रामसेवक साहू उम्र 31 साल निवासी बजरंग चौक कसडोल थाना कसडोल 

    05. भूपेन्द्र कोसले पिता जीरजोधन कोसले उम्र 28 साल निवासी ग्राम बिटकुली थाना सिटी कोतवाली द्वारा सुनियोजित ढंग से षडयंत्रपूर्वक फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर श्रम विभाग से ₹1,00,000 का धोखाधडी करना पाये जाने से प्रकरण में उक्त आरोपीगण को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

  • JOB NEWS : छत्तीसगढ़ में यहाँ 700 पदों पर निकली भर्ती, जाने कितनी होगी सैलरी

    बिलासपुर। bilaspur  न्यायधानी में प्राइवेट सेक्टर private sector में भर्तियों की बहार आने वाली है। बेरोजगारों unemployer के लिए रोजगार कार्यालय के द्वारा भर्ती आयोजित की जा रही है। जिसमे दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट व आईटीआई ITI प्रशिक्षित लोगों की भर्ती होगी। प्राइवेट क्षेत्र के कुल 700 विभिन्न पद भरे जाएंगे।

    जिला रोजगार कार्यालय व स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के द्वारा रोजगार भर्ती मेला आयोजित की जाएगी। 13 जनवरी को सुबह साढ़े दस से दोपहर तीन बजे तक रोजगार मेला आयोजित की जाएगी। इसमें अलग अलग कंपनियों के 700 पदों पर एचआर, टेलिकालर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स ऑफिसर, सेल्समेन,कम्प्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर, सेफ,हाउस कीपिंग, ट्रेनी जैसे 700 पदों पर भर्ती की जाएगी। अलग अलग पदों के लिए अलग अलग योग्यता होगी। जिसमें 7 हजार से 35 हजार तक सैलरी होगी।

    विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएट,आईटीआई, व एमबीए पास योग्यता मांगी गई हैं। इक्छुक उम्मीदवार अपनी निर्धारित योग्यता के अनुसार पदों पर दावेदारी करने के लिए शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता के साथ 13 जनवरी को पेश हो सकते हैं। विभिन्न पदों पर अलग अलग सैलरी मिलेगी।

  • CG CRIME NEWS : संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश,पुलिस जांच में जुटी

    बलरामपुर। balrampur प्रदेश में आये दिन अपराध बढ़ते जा रहे है। एक घटना बलरामपुर जिले के राजपुर-बलरामपुर मुख्य मार्ग एनएच 343 झींगों गोलू होटल के पास में संदिग्ध अवस्था  में मिली युवक की लाश, पुलिस police जांच में जुटी।

    बताया जाता है की आज सुबह मॉर्निंग वॉक morning walk करने वालों ने देखा गोलू होटल के पास  में संदिग्ध अवस्था में अज्ञात युवक की लाश जमीन पर पड़ी है। घटना स्थल पर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचकर अज्ञात शव की शिनाख्त में जुटी है।

    पुलिस ने बताया की अज्ञात लाश श्रमिक का है। ठंड को देखते हुए युवक के शरीर पर शर्ट, जैकेट तक नहीं है पैंट भी आधा खुला हुआ हैं ऐसा लगता है युवक को बाहर से लाकर फेक दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात युवक की  पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

  • दो सिंचाई योजनाओं के लिए 11.81 करोड़ रूपए स्वीकृत

    छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की दो विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यांे को कराने के लिए 11 करोड़ 81 लाख 76 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। योजना के पूरा होने से 2262 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के सोननदी में अमरूवा एनीकट/काजवे के निर्माण कार्य के लिए 7 करोड़ 23 लाख 56 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।योजना के पूरा होने से 205 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत सोठी वितरक नहर के आर.डी. 1100 मी.से. 1400 मी. के मध्य सुरक्षावाल का निर्माण कार्य एवं लाईनिंग मरम्मत कार्य एवं अफरीद वितरक नहर में लाईनिंग मरम्मत कार्य के लिए 4 करोड़ 58 लाख 20 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से कुल 2057 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी।

  • CG TRANSFER BREAKING : बड़ी संख्या में TI-SI के तबादले, SSP ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट

    जगदलपुर। CG TRANSFER BREAKING : बस्तर-जगदलपुर में बड़ी संख्या में TI-SI के तबादले हुए हैं। बस्तर-जगदलपुर SSP जीतेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा 15 TI (इंस्पेक्टर / निरीक्षक / थानेदार), 1 SI (सब इंस्पेक्टर / उप निरीक्षक) का एक साथ तबादला कर दिया गया। जिसे एक थाना से दूसरे थाना में भेजा गया है, जिले के 3 थाने को छोड़ सभी थाना के प्रभार बदले गए ये सभी निरक्षक लंबे समय से लाइन अटैच थे।

    देखिये आदेश की कॉपी 

  • धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति की बैठक आज

    गरियाबंद। राजिम माघी पुन्नी मेला 2023 के आयोजन हेतु धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति की बैठक आज मंगलवार को राजिम के मंगल भवन में सवेरे 11 बजे से आयोजित किया गया है।

    गरियाबंद कलेक्टर एवं सह-अध्यक्ष राजिम माघी पुन्नी मेला स्थानीय समिति प्रभात मलिक ने सर्व विभाग प्रमुखों को राजिम मेला से संबंधित जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। ज्ञात है कि पुन्नी मेला प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित किया जाता है, इस वर्ष 05 से 18 फरवरी तक मेला का आयोजन होगा।

  • CG IAS TRANSFER BREAKING : दो IAS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, आदेश जारी

    रायपुर। CG IAS TRANSFER BREAKING : राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।  जारी आदेश में सत्यनारायण राठौर छग गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीँ धर्मेश कुमार साहू को प्रबंध संचालक वेयर हॉउस कोर्पोरशन लिमिटेड के पद पर पदस्त करते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

     

  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23: बिल्लस प्रतियोगिता

    राजधानी रायपुर में आयोजित 03 दिवसीय राज्यस्तरीय  छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छत्तीसगढ़ की परम्परा एवं लोक संस्कृति की छटा भी देखने को मिल रही है। इस तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अपने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर इस राज्य स्तरीय आयोजन को और भी यादगार बना दिया। 
    छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे दिन सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बिल्लस एकल प्रतियोगिता में जहां एक ओर पुरूष वर्ग में 18 वर्ष से कम आयु समूह में सरगुजा संभाग के मो. सरफराज अंसारी ने प्रथम, बस्तर संभाग के खेम सिंह ने द्वितीय और दुर्ग संभाग के ईशान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 18 से 40 वर्ष के पुरुष वर्ग में सरगुजा संभाग के रामपाल प्रथम, दुर्ग संभाग के पालसिंह द्वितीय एवं रायपुर संभाग के ओमकार तृतीय स्थान पर रहे, तो वहीं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रायपुर संभाग के गणेश्वर राम निषाद ने  प्रथम, सरगुजा संभाग के लालमन सिंह ने द्वितीय और तृतीय स्थान पर बिलासपुर संभाग के रविशंकर ने अपना स्थान पक्का किया। 
    दूसरी ओर महिला वर्ग में 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका वर्ग में बस्तर संभाग की उर्मिला मौर्य प्रथम, रायपुर संभाग की मीनाक्षी ध्रुव द्वितीय और सरगुजा संभाग की काजल सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। 18-40 वर्ष आयु समूह में सरगुजा संभाग की नंदनी ने प्रथम, बिलसापुर संभाग की सुरुचि कंेवट ने द्वितीय और रायपुर संभाग की सुनीता ध्रुव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इसी प्रकार 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बिलासपुर संभाग की नीरा कश्यप ने पहला, बस्तर संभाग की निशा साहू ने दूसरा एवं सरगुजा संभाग की अनीशा मिंज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की है, जिसका आयोजन अब प्रत्येक वर्ष होगा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत 06 अक्टूबर 2022 से राजीव गांधी युवा मितान क्लब स्तर से प्रारंभ होकर विभिन्न स्तरों से होते हुए अपने अंतिम पड़ाव राज्य स्तरीय तक पहुंच चुका है, जिसका आयोजन 10 जनवरी 2023 तक होगा।

  • भाजपा प्रदेश पदाधिकारी की बैठक शुरू, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर होगा मंथन

    राजनांदगांव  प्रदेश के राजनांदगांव शहर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है।

    बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद है।

    इस बैठक में भाजपा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे और बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर तैयारियों को लेकर चर्चा भी करेंगे

  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: 1899 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    रायपुर राज्यस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आज दूसरा दिन है। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, कोटा स्टेडियम और बूढ़ातालाब आउटडोर स्टेडियम में यह आयोजन हो रहा हैं।

    इस ओलंपिक में 5 संभाग से आये 1899 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। वहीं 14 पारंपरिक खेलों में प्रदेशभर के संभाग स्तर पर चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

    18 से 40 आयु वर्ग में बस्तर संभाग की महिलाएं खो-खो में अपना हुनर दिखाने को तैयार है।